{"_id":"5e609e1f8ebc3ec7547cfb57","slug":"air-flight-for-patna-from-international-airport-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सचखंड श्री पटना साहिब के लिए शुरू होगी उड़ान, होगा विशेष समागम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सचखंड श्री पटना साहिब के लिए शुरू होगी उड़ान, होगा विशेष समागम
Thu, 05 Mar 2020 12:07 PM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला नेटवर्क, मोहाली
अमर उजाला नेटवर्क, मोहाली
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 05 Mar 2020 12:07 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
इंटरनेशनल एयरपोर्ट से वीरवार को चंडीगढ़-सचखंड श्री पटना साहिब के लिए उड़ान शुरू हो जाएगी। इस संबंधी अकाली दल के सचिव एवं पूर्व सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने बताया कि पहली उड़ान सुबह 6 बजे चंडीगढ़ से पटना जाएगी।
इस मौके पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान गोबिंद सिंह लोंगोवाल, अकाली दल के विधायक हरिंदर पाल सिंह चंदूमाजरा के अलावा कमेटी के मेंबर और अन्य श्रद्वालु मौजूद रहेंगे। इस दौरान एक समागम आयोजित करवाया जाएगा।
प्रो. चंदूमाजरा ने कहा कि लोगों को लंबे समय से चंडीगढ़ से पटना साहिब की उड़ान का इंतजार था। सभी की यह मांग अब पूरी हो गई है। पांच तख्तों को हवाई सफर से जोड़ने का मुद्दा उन्होंने संसद में गंभीरता से उठाया था।
विज्ञापन
पिछली सरकार के समय में उन्होंने पूर्व केंद्रीय उड्यन मंत्री सुरेश प्रभु से इसकी मांग की थी। उन्होंने इसे मंजूरी दी थी। हालांकि कुछ खामियों के चलते प्रोजेक्ट अधर में रह गया था। लेकिन अब यह प्रोजेक्ट सिरे चढ़ गया है।
इससे लोगों में खुशी है कि अब वह सचखंड श्री पटना साहिब के दर्शन कर पाएंगे।