फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   air company hiked srinagar flight due to snowfall

हवाई जहाज से श्रीनगर जाने वालों के लिए जरूरी खबर, देख लिजिए

Sun, 08 Jan 2017 04:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 08 Jan 2017 04:51 PM IST
विज्ञापन
air company hiked srinagar flight due to snowfall
flight
हवाई जहाज से श्रीनगर जाने की सोच रहे हैं तो आपको थोड़ा मुश्किल हो सकती है। इसके पीछे दो बड़ी वजहें बताई जा रही है। एक तो बर्फबारी और दूसरा इसके कारण बढ़ा किराया। कश्मीर में बर्फबारी ने विमानन कंपनियों की चांदी कर दी है, वहीं लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर दी। पिछले दो दिन से कश्मीर जाने वालों की संख्या बढ़ी तो कंपनियों ने श्रीनगर का किराया दो गुना कर दिया।
विज्ञापन


इसके अलावा मौसम खराब होने के कारण श्रीनगर जाने वाली फ्लाइट कैंसिल कर दी गई।  कश्मीर में पिछले दो दिन से बर्फबारी होने के कारण वहां जाने वाले विमान यात्रियों की संख्या में भार बढ़ोत्तरी हुई है। यात्रियों द्वारा विमानन कंपनियों को फोन कर फ्लाइट के बारे में जानकारी मांगी जा रही है। लेकिन मौसम खराब होने के कारण पिछले तीन दिन से श्रीनगर एयरपोर्ट पर विमानों की लैंडिंग नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


रविवार को इंटरनेशनल एयरपोर्ट से स्पाइस जेट और इंडिगो की श्रीनगर जाने वाली फ्लाइट कैंसिल कर दी गई। रविवार को श्रीनगर की फ्लाइट नहीं है। श्रीनगर की फ्लाइटों का सोमवार का टिकट बिक चुका है। वहीं विमानन कंपनियों ने अगामी 10 से 15 जनवरी के लिए श्रीनगर का किराया 4000 रूपये कर दिया है। यह टिकट आम दिनों में 1800 रुपये का मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीनगर के उस्मान ने बताया कि वह सोनीपत के  इंजीनियरिंग कालेज में पढ़ता है। शनिवार को इंटरनेशनल एयरपोर्ट से घर जाने के लिए उसने फ्लाइट की बुकिंग कराई थी। फ्लाइट कैंसिल होने के बाद उसे सोमवार तक टिकट नहीं मिला। इस कारण उसे अब टैक्सी करके जाना पडे़गा। टैक्सी से किराया उसे छह हजार रुपये देना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed