{"_id":"592c58b04f1c1bfd678b456a","slug":"air-chief-marshal-bs-dhanoa-take-off-mig-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वायुसेना प्रमुख ने मिग-21 से भरी उड़ान, अलर्ट रहने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायुसेना प्रमुख ने मिग-21 से भरी उड़ान, अलर्ट रहने के निर्देश
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 30 May 2017 09:37 AM IST
विज्ञापन
मिग 21
- फोटो : अमर उजाला
एलओसी पर चल रहे तनाव के मद्देनजर ज2हां आर्मी पूरी तरह से अलर्ट है, वहीं पाकिस्तान की हरकतों का जवाब देने के लिए अब भारतीय वायु सेना ने कमर कस ली है। बठिंडा के भिसियाना एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ ने मिग-21 से उड़ान भरी। उनके साथ चार और विमान भी थे।
उन्होंने काफी देर तक आसपास के क्षेत्र का दौरा किया। हवाई दौरे के बाद उन्होंने वेस्टर्न एयर कमांड के अंतर्गत सभी एयरफोर्स स्टेशनों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। वेस्टर्न कमांड के अंतर्गत चंडीगढ़, अंबाला, सिरसा, बठिंडा, अमृतसर, अवंतीपुर, हलवारा, हिंडन, लेह, पालम, पठानकोट, पठानकोट, सरसावा, सियाचिन, उधमपुर व श्रीनगर एयरफोर्स स्टेशन आते हैं। गौरतलब है कि शुक्रवार को बठिंडा पहुंचे वायुसेना प्रमुख तीन दिन तक यहां रहे।

Trending Videos
वायुसेना स्टेशनों के एयरबेस को अभ्यास जारी रखने के निर्देश
वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ
- फोटो : अमर उजाला
बीते दिनों पाकिस्तान के वायु सेना प्रमुख ने भारत को धमकी देते हुए कहा था कि पाक भारत को ऐसा सबक सिखाएगा कि पुश्तें याद रखेंगी। उसके जवाब में बीएस धनोआ ने भी वेस्टर्न एयर कमांड के सभी वायुसेना स्टेशनों के एयरबेस को अभ्यास जारी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आला अफसरों को कहा कि वे अपने एयरफोर्स स्टेशनों को अचानक बनने वाली विपरीत परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार रहें।
वायु सेना प्रमुख ने सुरक्षा की समीक्षा की :
वायु सेना प्रमुख बीएस धनोआ ने वेस्टर्न एयर कमांड को अलर्ट करने के साथ-साथ बठिंडा स्थित भिसियाना एयरफोर्स स्टेशन का दौरा किया। उन्होंने एयरफोर्स स्टेशनों की सुरक्षा और परिचालन की समीक्षा भी की।