{"_id":"0260fe808d94d051bca82a7756fff0a1","slug":"aids-patient-decreasing-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में घटे एड्स के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में घटे एड्स के मरीज
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 29 Nov 2013 09:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एड्स मरीजों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। चंडीगढ़ स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी ने आंकड़े जारी करते हुए कहा कि एड्स पीड़ितों की संख्या में 0.21 प्रतिशत दर्ज की गई है।
सोसाइटी के मुताबिक गर्भवती महिलाओं में एचआईवी पॉजिटिव 0.21 प्रतिशत, वालंटरी ब्लड डोनर्स में 0.09 प्रतिशत, प्रवासी लोगों में 0.24 प्रतिशत और ट्रक चालकों में एचआईवी पाजिटिव 0.87 प्रतिशत है।
प्रशासन के वित्त सचिव और हेल्थ सेक्रेटरी अनिल कुमार ने बताया कि पिछले दो साल से प्रशासन की ओर से कई तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं।
उनकी वजह से एड्स मरीजों की संख्या में काफी कमी आई है। इस मौके पर सोसायटी की अधिकारी वनीता गुप्ता और संदीप मित्तल भी उपस्थित रहे।
एक जनवरी से होगा सर्वे
वित्त सचिव अनिल कुमार के मुताबिक एक जनवरी से शहर में इंटीग्रेटिड बायोलॉजिकल एंड बिहेवियर सर्वे होगा। सर्वे के दौरान पॉजिटिव मरीज के बिहेवियर से पता लगाया जाएगा कि उनमें में वायरस आने का सोर्स क्या था? यह सर्वे पूरे भारत में शुरू हो रहा है।
विज्ञापन
सर्वे का मकसद एचआईवी के वायरस को रोकना है। अनिल कुमार ने बताया कि एक दिसंबर को एड्स दिवस के अवसर पर दो दिन की कांफ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। यह कांफ्रेंस जीएमसीएच-32 के ऑडिटोरियम में आयोजित होगी। इसमें पूरे देश से करीब 300 डेलीगेशन भाग लेंगे।
आईसीटीसी ने जारी किया गया डाटा
साल पुरुष (एचआईवी) महिला कितना बढ़ा
2009 743 356 4.9 प्रतिशत
2010 644 320 4.0 प्रतिशत
2011 604 267 3.0 प्रतिशत
2012 595 282 2.1 प्रतिशत
2013 472 210 1.9 प्रतिशत
शहर में विभिन्न प्रदेशों से आने वाले एड्स मरीज
प्रदेश 2009 2010 2011 2012 2013 (अक्तूबर)
पंजाब 263 196 180 236 210
हिमाचल 53 41 28 32 23
हरियाणा 230 220 272 404 320
चंडीगढ़ 70 68 93 122 75
यूपी 7 2 10 12 8