फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AGTF Moga Police arrested Gangster Gurpreet Singh Gopi Dalewalia of Goru Baccha group

Punjab: संतोख हत्याकांड का मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोपी डल्लेवालिया गिरफ्तार, AGTF और मोगा पुलिस को मिली सफलता

Fri, 11 Aug 2023 10:46 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 11 Aug 2023 10:46 AM IST
सार

एआईजी एजीटीएफ संदीप गोयल ने बताया कि गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी डल्लेवालिया और गौरव शर्मा उर्फ गोरू बच्चा इस घृणित कत्ल के मास्टरमाइंड हैं। उन्होंने कहा कि आगे की जांच जारी है। इस संबंध में केस 16 जुलाई को आर्म्स एक्ट की धारा 25 के अधीन थाना सिटी मोगा में पहले ही दर्ज है।

विज्ञापन
AGTF Moga Police arrested Gangster Gurpreet Singh Gopi Dalewalia of Goru Baccha group
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : twitter

विस्तार

सीएम मान के दिशा-निर्देश पर समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध शुरू की गई मुहिम के दौरात एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने मोगा पुलिस के साथ साझे तौर पर कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी डल्लेवालिया को गिरफ्तार किया है, जोकि संतोख सिंह हत्याकांड में मुख्य शूटर था। यह जानकारी शुक्रवार को डीजीपी गौरव यादव ने दी। उन्होंने बताया कि आरोपी गोपी डल्लेवालिया, जोकि जालंधर के गांव डल्लेवाल का रहने वाला है, गोरू बच्चा गिरोह का सदस्य है। पुलिस टीमों ने उसके कब्जे से एक पिस्तौल और पांच कारतूस भी बरामद किए हैं।

विज्ञापन


यह कार्रवाई पंजाब पुलिस द्वारा तीन शूटरों निर्मल सिंह उर्फ निम्मा, अप्रैल सिंह उर्फ शेरा और जसकरन सिंह उर्फ करन को गिरफ्तार करने से 15 दिनों के बाद अमल में लाई गई। पुलिस ने उनके कब्जे से अपराध में इस्तेमाल तीन .32 कैलीबर पिस्तौल समेत 10 कारतूस और एक हुंडई वरना कार बरामद की थी। बता दें कि चार हमलावरों ने मोगा में 16 जुलाई 2023 को संतोख सिंह के घर में घुसकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि भरोसेमंद सूत्र मिलने के उपरांत एडीजीपी प्रमोद बान की समूची निगरानी अधीन एजीटीएफ की टीम ने मोगा पुलिस के साथ मिलकर गोपी डल्लेवालिया को जालंधर के महतपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति चार आपराधिक मामलों में दोषी है और उसको 2016 के गुराया कत्ल कांड में भगोड़ा करार दिया गया था।

एआईजी एजीटीएफ संदीप गोयल ने बताया कि गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी डल्लेवालिया और गौरव शर्मा उर्फ गोरू बच्चा इस घृणित कत्ल के मास्टरमाइंड हैं। उन्होंने कहा कि आगे की जांच जारी है। इस संबंध में केस 16 जुलाई को आर्म्स एक्ट की धारा 25 के अधीन थाना सिटी मोगा में पहले ही दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed