फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Agriculture Minister hits back at Surjewala on lack of DAP

Chandigarh News: डीएपी की कमी पर कृषि मंत्री का सुरजेवाला पर पलटवार, किसानों को गुमराह करने का आरोप

Fri, 08 Nov 2024 02:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Agriculture Minister hits back at Surjewala on lack of DAP
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला द्वारा राज्य में डीएपी (डाय-अमोनियम फॉस्फेट) की कमी को लेकर लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। सुरजेवाला के आरोपों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को डीएपी की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय है और सुरजेवाला किसानों को गुमराह कर रहे हैं।

कृषि मंत्री ने रणदीप सुरजेवाला के आरोपों को निराधार बताते हुए स्पष्ट किया कि सरकार ने रबी सीजन के लिए आवश्यक कुल 3.48 लाख मीट्रिक टन (एमटी) में से अब तक 2.38 लाख मीट्रिक टन डीएपी जारी कर दी है। यह रबी सीजन 24 सितंबर से 25 मार्च तक चलता है। राणा ने कहा कि प्रदेश में लगभग 24 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं और 10 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सरसों की फसल बोई जाती है और किसानों को आवश्यकतानुसार उर्वरक उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन

विभागीय आंकड़े प्रस्तुत करते हुए कृषि मंत्री ने बताया कि राज्य का डीएपी स्टॉक पिछले वर्ष की मांग के बराबर है। पिछले रबी सीजन में 2,29,086 मीट्रिक टन डीएपी की खपत हुई थी, जबकि इस बार 7 नवंबर 2024 तक राज्य में 1,71,002 मीट्रिक टन डीएपी प्राप्त हुई है, जिसमें 1 अक्तूबर 2024 का 53,970 मीट्रिक टन का शुरुआती स्टॉक भी शामिल है। वर्तमान में विभिन्न जिलों में 26,497 मीट्रिक टन डीएपी उपलब्ध है और 11 नवंबर तक अतिरिक्त 14,574 मीट्रिक टन प्राप्त होने की संभावना है। कृषि मंत्री ने किसानों पर पुलिस कार्रवाई के मामलों को भी झूठा करार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed