फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Agriculture Act: Rahul Gandhi Kheti Bachao Yatra in Haryana

राहुल गांधी का काफिला रोका, कांग्रेसियों-हरियाणा पुलिस में टकराव, बैरिकेडिंग उठा नदी में फेंके

Tue, 06 Oct 2020 05:54 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगड़/पिहोवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगड़/पिहोवा Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 06 Oct 2020 05:54 PM IST
सार

  • ट्यूकर बॉर्डर पर मारकंडा नदी के पुल पर हुआ जबरदस्त हंगामा
  • गुस्साए कांग्रेसियों ने बैरिकेडिंग उठाकर पुल से नीचे नदी में फेंका
  • हरियाणा पुलिस ने पंजाब के कांग्रेसियों पर बल प्रयोग भी किया
  • स्थिति को बिगड़ते देख हरियाणा पुलिस ने हटा दिए बैरिकेडिंग

विज्ञापन
Agriculture Act: Rahul Gandhi Kheti Bachao Yatra in Haryana
राहुल गांधी की ट्रैक्टर रैली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा-पंजाब सीमा पर स्थित ट्यूकर गांव में राहुल गांधी के काफिले को मारकंडा नदी के पुल पर हरियाणा पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदेश में दाखिल होने से रोक दिया। जिसके बाद पुल पर ही पंजाब के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और हरियाणा पुलिस के बीच टकराव हो गया।

विज्ञापन


45 मिनट तक पुल पर ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा करते हुए बवाल काटा। इस दौरान पुलिस को पंजाब के कार्यकर्ताओं पर लाठियों से बल प्रयोग भी करना पड़ा। पंजाब के कांग्रेसी कार्यकर्ता और नेता राहुल गांधी को हरियाणा की सीमा के अंदर तक छोड़कर आने की जिद पर अड़े रहे। हरियाणा पुलिस भी उन्हें वहीं रोकने पर अडिग रही।
विज्ञापन


अंतत: पंजाब के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने वही पुल पर जमकर नारेबाजी करते हुए हंगामा कर दिया। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने पुल पर लगाए हरियाणा पुलिस के बैरीकेड उठाकर पुल से नीचे नदी में फेंक दिए। इस दौरान हरियाणा पुलिस को कार्यकर्ताओं पर लाठियों से थोड़ा बल प्रयोग भी करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालात जब तनावग्रस्त होने लगे तो हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कार्यकर्ताओं से शांत रहने की अपील की। साथ ही हरियाणा पुलिस से भी कांग्रेसी नेता राहुल गांधी को हरियाणा सीमा में दाखिल होने की गुजारिश की। स्थिति को बिगड़ता देख हरियाणा पुलिस ने भी पुल पर लगाए गए सभी बैरिकेडिंग हटा दिए और राहुल गांधी के काफिले को हरियाणा सीमा में दाखिल होने दिया।

उधर, हरियाणा सीमा में कुमारी सैलजा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा प्रभारी विवेक बंसल, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा, राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, कुलदीप बिश्नोई, किरण चौधरी पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव समेत कांग्रेस के अधिकतर विधायक राहुल गांधी के स्वागत में खड़े रहे।

हरियाणा सीमा में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी के ट्रैक्टर की कमान पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़ से हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने संभाल ली। सैलजा ही राहुल गांधी को ट्रैक्टर में बिठाकर हरियाणा की सीमा में लेकर पहुंची। थोड़ी दूर ट्रैक्टर में चलने के बाद राहुल गांधी और हरियाणा के कांग्रेसी नेताओं का काफिला गाड़ियों के माध्यम से रैली स्थल पिहोवा अनाज मंडी रवाना हुआ। रैली स्थल से थोड़ी दूर पहले राहुल गांधी ने भी ट्रैक्टर की कमान संभाल ली और कार्यकर्ताओं की नारेबाजी के साथ जोश में अनाज मंडी तक पहुंचे।

पंजाब पुलिस की गाड़ियां भी बॉर्डर से हरियाणा ने लौटाई

हरियाणा-पंजाब सीमा पर बनी तनावग्रस्त स्थिति के मद्देनजर हरियाणा पुलिस ने पंजाब पुलिस की गाड़ियों को भी हरियाणा में दाखिल नहीं होने दिया गया। राहुल के काफिले से आगे चल रहा पंजाब पुलिस का काफिला मारकंडा पुल पर सुरक्षा हालातों का जायजा लेने जैसे ही हरियाणा सीमा में दाखिल होने लगा। तभी हरियाणा पुलिस ने पंजाब पुलिस की गाड़ियों को वापस लौटा दिया। पंजाब पुलिस को हरियाणा में आने की अनुमति नहीं दी गई।

पंजाब हेलीकॉप्टर तो हरियाणा ड्रोन से कर रहा था निगरानी
हरियाणा पंजाब की सीमा पर टकराव की आशंका पुलिस को पहले से ही थी। लिहाजा सुरक्षा के मद्देनजर हरियाणा और पंजाब दोनों सूबों की पुलिस स्थिति पर नजर रखे हुए थे। पंजाब पुलिस जो हेलीकॉप्टर के माध्यम से सीमा पर नजर रख रही थी। तो वहीं हरियाणा पुलिस ने ड्रोन में पूरी घटना को कैद किया। अंबाला रेंज के आईजी वाई पूरण कुमार समेत पुलिस की भारी-भरकम फोर्स सीमा पर तैनात रही।

कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना था। हमने राहुल गांधी के काफिले को सिर्फ इसलिए रोका, क्योंकि भारी-भरकम भीड़ हरियाणा में दाखिल होने की कोशिश कर रही थी। जबकि अनुमति सिर्फ 100 लोगों की थी। महामारी के मद्देनजर कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन बहुत जरूरी था और आयोजकों को जिला उपायुक्त कुरुक्षेत्र से भी इसी शर्त पर राहुल गांधी के हरियाणा आगमन की अनुमति दी गई थी। मगर पंजाब के कांग्रेसी कार्यकर्ता जबरन हरियाणा में दाखिल होने की जिद पर अड़े थे। - वाई पूरण कुमार, आईजी, अंबाला रेंज पुलिस

 

राहुल गांधी के हरियाणा दौरे से घबराई क्यों भाजपा-जजपा सरकार। अगर किसानों, मजदूरों, दुकानदारों और आढ़तियों की आवाज उठाना अपराध है तो हम यह अपराध बार-बार करेंगे। पुलिस में हिम्मत है तो राहुल गांधी को हरियाणा में काफिले संग रोक कर दिखाए लाठियां खाने और जेल जाने के लिए भी हम तैयार हैं। राहुल गांधी किसानों की आवाज को बुलंद करने हरियाणा आए थे। मगर हरियाणा सरकार ने उनके साथ-साथ किसानों की आवाज को दबाने की भी नाकाम कोशिश की है। - रणदीप सुरजेवाला, राष्ट्रीय प्रवक्ता कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed