फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   aggarwal samaj big order related to marriage

अग्रवाल समाज ने शादी को लेकर जारी किया नया फरमान

Mon, 14 Dec 2015 02:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 14 Dec 2015 02:33 PM IST
विज्ञापन
aggarwal samaj big order related to marriage

अग्रवाल समाज ने शादियों को लेकर बड़ा फरमान जारी किया है। रोहतक में हुए प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में यह फैसला लिया गया। वैश्य समाज के लोगों की शादियों में 36 व्यंजन नहीं बनेंगे और वह प्रदेश में जल्द होने वाले पंचायत चुनाव में बड़ी संख्या में मैदान में उतरेंगे। वैश्य गर्ल्स स्कूल में अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में यह फैसला लिया गया।

विज्ञापन


राजनीति में हिस्सेदारी बढ़ाने व शादियों में फिजूलखर्च नहीं करने के लिए इसपर सभी की सहमति बनी है। उस सम्मेलन में यह भी साफ कर दिया गया कि शादियों में फिजूलखर्च करने की जगह रुपया बचाकर सामाजिक कार्य में लगाया जाएगा। इसके अलावा समाज को संगठित करने के साथ ही आगे बढ़ाने के लिए भी अभियान शुरू होगा।
विज्ञापन


अग्रवाल वैश्य समाज के 6वें स्थापना दिवस पर झज्जर रोड स्थित वैश्य गर्ल्स स्कूल में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन हुआ। उस सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने कहा कि वैश्य समाज को राजनीति में अपनी हिस्सेदारी बढ़ानी होगी। इसके लिए प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनावों में बड़ी संख्या में वैश्य समाज को उतरना होगा। क्योंकि यहां से शुरूआत करने के बाद वह आगे भी बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में बड़ी संख्या में उतरेंगे

aggarwal samaj big order related to marriage

पंचायत में चुनाव में हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए हर किसी से हाथ खड़े कराकर प्रस्ताव पास कराया गया। उनके अनुसार अगर वैश्य समाज के लोग राजनीति में आगे बढेंगे तो 8 विधायकों की जगह संख्या बहुत बढ़ जाएगी।

उन्होंने कहा कि अग्रवाल वैश्य समाज के पदाधिकारी 90 विधानसभाओं का दौरा करके संगठन को मजबूत करेंगे। वहीं प्रदेश सरकार से व्यापारी आयोग गठन करने के साथ ही बीमा पॉलिसी के अधीन लाए जाने की मांग की।

इसके साथ ही समाज के लोगों ने शादियों में फिजूलखर्च पर कई फैसले लिए। कहा गया कि शादियों में वैश्य समाज को 36 तरह के व्यंजनों पर रोक लगानी होगी तो शादियों में लगातार बढ़ रहे संगीत जैसे कार्यक्रम भी कम करने के लिए कहा गया।

क्योंकि इनसे सबसे अधिक फिजूल खर्च होता है और यह फिजूलखर्च नहीं करके सामाजिक कार्य में लगाने का फैसला लिया गया। कार्यक्रम में आये लोगों का संयोजक राहुल जैन, विनोद जैन, वरूण गोयल ने आभार जताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed