फिर टूटी आचार संहिता, तीन पार्टियों को नोटिस जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आचार संहिता तोड़ने वालों के खिलाफ निर्वाचन आयोग सख्त हो गया है। शुक्रवार को आचार संहिता तोड़ने के मामले में चार नोटिस जारी किए गए।
इसमें कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और आम आदमी पार्टी शामिल है। इन दलों को जल्द जवाब दाखिल करने को कहा गया है। जानकारी के मुताबिक, मोहाली विधानसभा हलके की तीन प्रमुख पार्टियों को नोटिस जारी किए गए हैं।
मोहाली की रिटर्निंग अफसर अनुप्रिता जौहल ने बताया कि तीन पार्टियों द्वारा बिना अनुमति लिए चुनावी सभाएं की गई थीं।
एक पार्टी को लाउडस्पीकर संबंधी नोटिस जारी किया गया
इस कारण यह नोटिस जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि एक पार्टी को लाउडस्पीकर संबंधी नोटिस जारी किया गया है। चुनावी पार्टियों को तय समय में अपना जवाब दाखिल करने के लिए कहा गया है।
उन्होंने बताया कि दूसरी तरफ जिन पार्टियों को वीरवार को नोटिस जारी किए गए थे। उनमें से कांग्रेस व अन्य ने जवाब दाखिल कर दिए हैं। जवाब में पार्टी की ओर से कहा गया है कि उन्होंने अपनी तरफ से कोई चुनावी जनसभा नहीं की है।
जबकि उन्हें लोगों द्वारा प्रोग्रामों के लिए बुलाया गया था। इस कारण वह प्रोग्राम में शामिल होने के लिए गए थे। उन्होंने बताया कि इस संबंधी आयोग को रिपोर्ट भेज दी है।