फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Again auction of 0001

0001 नंबर, बीस दिन में 1.71 लाख का घाटा

Sat, 09 Nov 2013 09:03 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 09 Nov 2013 09:03 PM IST
विज्ञापन
Again auction of 0001

बीस दिन पहले जिस नंबर की कीमत 7.01 लाख थी वह शनिवार को घट कर 5.30 लाख हो गई।

विज्ञापन


शनिवार को सेक्टर-17 स्थित रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) कार्यालय में पांच सीरीज के बचे हुए वीआईपी नंबरों की खुली नीलामी के दौरान सीएच-01-एवी सीरीज का 0001 नंबर 5.30 लाख में नीलाम हुआ।

यह नंबर सेक्टर-16 के रूप फिलिंग स्टेशन के रूपिंदर सिंह ने सफेद रंग की अपनी नई मर्सीडीज कार के लिए खरीदा है। सिंह ने कहा कि पहली बार वीआईपी नंबर लिया है। इस नंबर के लिए पांच लोगों ने बोली लगाई। 19 अक्तूबर को हुई नीलामी में यह नंबर 7.01 लाख में बिका था।
विज्ञापन


इस नंबर को लेने वाले गगनदीप सिंह ने नंबर को सरेंडर कर दिया था। इसलिए आरएलए को इस नंबर की नीलामी दोबारा करानी पड़ी है। ऐसा पहली बार हुआ है, जब आरएलए को 0001 नंबर के लिए दोबारा से नीलामी करनी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को पांच सीरीज के कुल 183 वीआईपी नंबरों को खुली नीलामी के लिए रखा गया। इनमें से 63 नंबर ही नीलाम हो सके।

आरएलए कशिश मित्तल की देखरेख में हुई इन 63 नंबरों की नीलामी में से 12.09 लाख रुपये की आमदनी हुई है। सीएच-01-एवी सीरीज के 123 वीआईपी नंबरों को नीलामी के लिए रखा गया था।


इनमें से 51 नंबर ही नीलाम हुए और इनसे 10.57 का राजस्व हुआ। 0001 के बाद सबसे ज्यादा बोली 9000 नंबर के लिए लगी।

यह नंबर 45 हजार में सेक्टर-33 निवासी जसप्रीत सिद्धू ने खरीदा। इस सीरीज के अधिकतर नंबर रिजर्व प्राइस से तीन चार हजार रुपये ज्यादा पर नीलाम हुए।

सीएच-01-एटी सीरीज के 23 नंबर नीलामी में रखे गए थे जिनमें से 6 नंबर नीलाम हुए और सबसे ज्यादा बोली 0049 नंबर के लिए लगी। यह नंबर कमलजीत सिंह ने 25 हजार का खरीदा।

इस सीरीज के नंबरों की बोली से 90 हजार रुपये की कमाई हुई। सीएच-01-एयू सीरीज के 17 नंबर नीलामी में रखे गए और इनमें से चार नंबर ही नीलाम हुए।

सीएच-01-एएस सीरीज के 14 नंबर नीलामी में रखे गए और सिर्फ दो नंबर ही नीलाम हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed