फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AG Haryana became the winner of All India Inter Zonal Hockey Tournament

ऑल इंडिया इंटर जोनल हॉकी टूर्नामेंट का विजेता बना एजी हरियाणा

Mon, 04 Apr 2022 06:45 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 06:45 PM IST
विज्ञापन
AG Haryana became the winner of All India Inter Zonal Hockey Tournament
चंडीगढ़। एजी हरियाणा और एजी दिल्ली की टीमों के बीच सोमवार को ऑल इंडिया इंटर जोनल हाकी टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला हुआ। सेक्टर- 42 हाकी स्टेडियम में हुए मैच में एजी हरियाणा ने एजी दिल्ली की टीम को 2-1 से हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मैच के 18वें मिनट में एजी दिल्ली ने एक गोल किया। इसके बाद 22वें मिनट में एजी हरियाणा की टीम ने गोल दाग स्कोर बराबरी पर कर दिया। मैच के पहले हॉफ तक दोनों टीमें 1-1 पर रही। मैच के दूसरे हाफ में एजी हरियाणा ने एक और गोल दागा। इसके बाद दिल्ली की टीम ने गोल करने के काफी प्रयास किए लेकिन वह इसमें सफल नही हो पाई। आखिर में मुकाबला 2-1 से हरियाणा के पक्ष में गया। फाइनल मुकाबले में विजेता और उपविजेता टीमों को पूर्व ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी सुखबीर सिंह गिल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed