फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   after transfer of administration staff now time of municipal staff

प्रशासनिक कर्मियों के तबादले के बाद अब निगम कर्मचारियों की बारी

Wed, 11 May 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 11 May 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
after transfer of administration staff now time of municipal staff
तबादले - फोटो : डेमो पिक

प्रशासन के बाद अब निगम ने भी बड़े स्तर पर कर्मचारियों के तबादले का निर्णय लिया है। जिसके तहत कमिश्नर बी पुरुषार्था के निर्देश पर कर्मचारियों की सूची बनाने का काम शुरू हो गया है। ये तबादले एक विंग से दूसरी विंग के बीच में भी होंगे। जबकि पहले एक विंग से दूसरे विंग में नॉन कैडर के तबादले नहीं होते थे।

विज्ञापन


अब किसी भी विंग में किसी भी कर्मचारी का तबादला हो सकता है। इस समय निगम में इंजीनियरिंग, जन स्वास्थ्य, फायर, जन्म एवं मृत्यु, एमओएच, बिजली, अतिक्रमण हटाओ, प्राइमरी स्वास्थ्य, प्राइमरी शिक्षा, एजेंडा, सीएमसी, मेयर ऑफिस, पार्किंग ,बागवानी, टैक्स के अलावा कई विंग हैं।
विज्ञापन


ल्ड के स्टाफ के कर्मचारियों का विंग भी बदला जाएगा। एक सीनियर अधिकारी के अनुसार अगले सप्ताह तक नए तबादलों की सूची जारी हो जाएगी। नए तबादलों में अतिक्रमण हटाओ दस्ते और एमओएच विंग के सब इंस्पेक्टरों के तबादले भी होंगे। इन्हें एक दूसरी विंग के अलावा दूसरे विभागों में भी लगाया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राकेश कुमार, संयोजक, कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एमसी इंपलाइज एंड वर्कर्स ने बताया कि अधिकारियों को चाहिए कि कर्मचारियों की पेरेंट विभाग से लाइजनिंग बनाए रखें। साथ ही सीनियरिटी पर भी असर नहीं हो।

 
 हरजिंदर सिंह, उपाध्यक्ष, इंटक ने बताया कि जो कर्मचारी मेहनती हैं, उन्हें तबादलों से कोई डर नहीं है। कर्मचारी को किसी भी कोने में लगा दिया जाए, वह शहर के विकास और विभाग के लिए काम करते रहेंगे। लेकिन जो कर्मचारी पंजाब व हरियाणा से डेपुटेशन से आए हुए हैं और जिन्हें कई साल हो चुके है उन्हें तुरंत प्रभाव से वापस भेजा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed