फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   After the controversy, the market committee suspended the auction recorder and conman.

Chandigarh News: विवाद के बाद मार्केट कमेटी ने ऑक्शन रिकॉर्डर और कंडामैन को किया निलंबित

Mon, 25 Dec 2023 01:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
After the controversy, the market committee suspended the auction recorder and conman.
चंडीगढ़। सेक्टर–26 में हुए विवाद में ऑर्गेना फ्रेश सॉल्यूशंस की शिकायत के बाद ऑक्शन रिकॉर्डर और कंडामैन को सस्पेंड कर दिया गया है। मंडी कमेटी के प्रशासन जयदीप सहगल ने शिकायत के बाद कार्रवाई करते हुए मामले की जांच के आदेश भी दिए हैं ताकि पूरा मामला सामने आ सके। उन्होंने कहा कि विभाग की तरफ से कहा गया है कि किसी भी तरह के दुर्व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले में दोषी पाए जाने पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। बताया जा रहा है कि कंपनी के डायरेक्टर की तरफ से पूरे मामले को लेकर एक शिकायत दी गई थी, जिसमें आरोप लगाया था कि दोनों कर्मी उनके ऑफिस में पहुंचे थे। इस दौरान एक कर्मी की तरफ से दस्तावेज को उठा लिया गया और अपनी कार में ले गए। कंपनी के कंप्यूटर ऑपरेटर ने इसका विरोध किया, लेकिन कर्मियों ने कार शीशे बंद कर दिया था जिससे उसका हाथ फंस गया। इस दौरान वह कुछ दूरी तक कर्मी को घसीटते लेकर चले गए। इस सब के खिलाफ ही कंपनी की तरफ से शिकायत दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed