{"_id":"cc9f75edb0929a4a43ab27e72ec2ddcd","slug":"after-punjab-assembly-election-aam-aadmi-party-next-target-haryana-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब चुनाव के बाद आप का लक्ष्य हरियाणा: संजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब चुनाव के बाद आप का लक्ष्य हरियाणा: संजय
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Sat, 26 Dec 2015 11:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि पंजाब में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद पार्टी हरियाणा का रुख करेगी। पंजाब के बाद पार्टी का अगला लक्ष्य हरियाणा होगा।
विज्ञापन
इस बीच, हरियाणा में पार्टी के प्रमुख नेता नवीन जयहिंद ने पंचायत चुनाव के मद्देनजर राज्य भर में आगामी तीन जनवरी से ...मेरा गांव मेरा देश मुहिम शुरू करने का ऐलान किया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता सुखपाल सिंह खैहरा के आम आदमी पार्टी में शामिल होने के मौके पर चंडीगढ़ पहुंचे संजय सिंह से जब यह पूछा गया कि हरियाणा में पार्टी की सक्रियता दिखाई नहीं दे रही, संजय सिंह ने कहा कि फिलहाल पार्टी का सारा ध्यान पंजाब पर है।राज्य में विधानसभा चुनाव भी निकट हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में अभी काफी समय मिलेगा, इसलिए पंजाब चुनाव के बाद हरियाणा का ही रुख किया जाएगा।
विज्ञापन
उधर, हरियाणा आप नेता नवीन जयहिंद ने बताया कि पार्टी ने प्रदेश भर में पंचायत चुनाव की पूर्व घोषणा के समय ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए जिन मुहिम का ऐलान किया था, उसे अब चुनावों की घोषणा को देखते हुए तीन जनवरी से शुरू करने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ता और वे स्वयं भी राज्यभर का दौरा करके ग्रामीणों को भ्रष्ट उम्मीदवारों का चयन नहीं करने के लिए जागरूक करेंगे।
नवीन ने कहा कि राज्य की मौजूदा सरकार किसी भी मामले में जनता की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरी है और लोग भाजपा को वोट देकर खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। नवीन ने कहा कि आम आदमी पार्टी पंचायत चुनाव में भले ही हिस्सा नहीं ले रही, लेकिन आम लोगों को जागरूक कर निष्पक्ष एवं स्वच्छ छवि के उम्मीदवारों के चयन के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएगी।