{"_id":"576ae4234f1c1bb46cb47ecc","slug":"after-pm-modi-visit-70-tourist-visited-capitiol-complex-in-a-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के आगमन से कैपिटल कॉम्प्लेक्स का बढ़ा रुतबा, आए 70 पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी के आगमन से कैपिटल कॉम्प्लेक्स का बढ़ा रुतबा, आए 70 पर्यटक
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 23 Jun 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
कैपिटल कांप़्लेक्स
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम मोदी के आगमन से कैपिटल कॉम्प्लेक्स का बढ़ गया रुतबा, एक ही दिन में घूमने आए 70 पर्यटक। पीएम मोदी के आने के कारण कैपिटल कॉम्प्लेक्स चमका दिया गया था। यहां पर मोदी के दौरे से पहले तैयारी देखने के लिए 15 से 21 जून तक 300 आए।
विज्ञापन
21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी के आने से पहले कैपिटल कॉम्प्लेक्स का कोना-कोना चमका दिया गया था। यहां पर बने ओपन हैंड मोन्यूमेंट, हाईकोर्ट बिल्डिंग और उसके पास बने पाउंड, पंजाब एवं हरियाणा विधानसभा क्षेत्र के एरिया को विशेष तौर पर चमकाया गया था। कैपिटल कॉम्प्लेक्स एरिया में ग्रीनरी को सही तरीके से विकसित किया गया है। वहीं यहां पर पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो रहा है। कैपिटल कॉम्प्लेक्स में मोदी के आने के बाद दिनभर में 70 लोग आए, बाकि दिनों में 50 तक आते हैं।
विज्ञापन
नाइट टूरिज्म डेवलप करने के लिए लगेगी 8 करोड़ की लाइटिंग
पर्यटन निदेशक जितेंद्र यादव ने बताया कि यहां पर पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो रहा है। जल्द ही कैपिटल कॉम्प्लेक्स में नाइट टूरिज्म के लिए 8 करोड़ रुपये की लाइटिंग का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
दिनभर चला काम
कैपिटल कॉम्प्लेक्स को बुधवार को साफ कर दिया गया। यहां से मैट को हटा दिया गया। बारिश के बाद ठंडे मौसम के कारण पानी की बोतलेें बच गईं थीं, उन्हें भी टैंपो में भरकर ले जाया गया।