फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   after PM modi visit, 70 tourist visited capitiol complex in a day

मोदी के आगमन से कैपिटल कॉम्प्लेक्स का बढ़ा रुतबा, आए 70 पर्यटक

Thu, 23 Jun 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 23 Jun 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
after PM modi visit, 70 tourist visited capitiol complex in a day
कै‌पिटल कांप़्लेक्स - फोटो : amar ujala

पीएम मोदी के आगमन से कैपिटल कॉम्प्लेक्स का बढ़ गया रुतबा, एक ही दिन में घूमने आए 70 पर्यटक। पीएम मोदी के आने के कारण कैपिटल कॉम्प्लेक्स चमका दिया गया था। यहां पर मोदी के दौरे से पहले तैयारी देखने के लिए 15 से 21 जून तक  300 आए।

विज्ञापन


 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी के आने से पहले कैपिटल कॉम्प्लेक्स का कोना-कोना चमका दिया गया था। यहां पर बने ओपन हैंड मोन्यूमेंट, हाईकोर्ट बिल्डिंग और उसके पास बने पाउंड, पंजाब एवं हरियाणा विधानसभा क्षेत्र के एरिया को विशेष तौर पर चमकाया गया था। कैपिटल कॉम्प्लेक्स एरिया में ग्रीनरी को सही तरीके से विकसित किया गया है। वहीं यहां पर पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो रहा है। कैपिटल कॉम्प्लेक्स में मोदी के आने के बाद दिनभर में 70 लोग आए, बाकि दिनों में 50 तक आते हैं। 
विज्ञापन


नाइट टूरिज्म डेवलप करने के लिए लगेगी 8 करोड़ की लाइटिंग 
पर्यटन निदेशक जितेंद्र यादव ने बताया कि यहां पर पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो रहा है। जल्द ही कैपिटल कॉम्प्लेक्स में नाइट टूरिज्म के लिए 8 करोड़ रुपये की लाइटिंग का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनभर चला काम
 कैपिटल कॉम्प्लेक्स को बुधवार को साफ कर दिया गया। यहां से मैट को हटा दिया गया। बारिश के बाद ठंडे मौसम के कारण पानी की बोतलेें बच गईं थीं, उन्हें भी टैंपो में भरकर ले जाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed