फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   after cancel of tatkal ticket railway will refund 50 percent rupees

गुड न्यूज: अब तत्काल टिकट कैंसिल कराने पर मिलेगा रिफंड

Tue, 30 Jun 2015 10:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 30 Jun 2015 10:17 AM IST
विज्ञापन
after cancel of tatkal ticket railway will refund 50 percent rupees

अब तत्काल टिकट कैंसल कराने पर 50 फीसदी रिफंड मिलेगा। यह नियम एक जुलाई से प्रभावी होगा। दिल्ली स्थित बड़ौदा हाउस मुख्यालय ने इस बाबत सभी मंडल प्रबंधकों को सर्कुलर जारी कर दिया है। हालांकि, इस 50 फीसदी रिफंड के लिए कुछ नियम और शर्तें भी हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन


रेल अधिकारियों ने बताया कि अभी तक तत्काल टिकट में रिफंड का प्रावधान नहीं था, जिससे कई यात्रियों को नुकसान उठाना पड़ता था। अब यदि तत्काल में कन्फर्म सीट नहीं मिलती है तो नए नियमों के तहत 50 फीसदी का रिफंड मिलेगा।
विज्ञापन


रिफंड के लिए ये हैं शर्तें

अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों को रिफंड के लिए स्टेशन पर ट्रेन के आने के समय से तीन घंटे पहले टिकट कैंसल करवाना होगा। यदि वह इससे कम समय में टिकट कैंसल करवाएंगे तो रिफंड का लाभ नहीं मिलेगा। इसके साथ ही टिकट कैंसल कराते समय बुकिंग के दौरान लगाया गया आईडी प्रूफ भी दिखाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सर्कुलर जारी, रेल यात्रियों को होगा फायदा

after cancel of tatkal ticket railway will refund 50 percent rupees

एके नेगी, पीआरओ, नार्दर्न रेलवे ने बताया कि एक जुलाई से तत्काल टिकट में रिफंड का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। इस संबंध में सर्कुलर जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही दिल्ली पीआरएस को भी अपडेट कर दिया गया है।
 
चंडीगढ़-वाराणसी स्पेशल ट्रेन का संचालन बंद
चंडीगढ़। अप्रैल व मई में ट्रेनों में भारी भीड़ को देखते हुए चलाई गई स्पेशल ट्रेन चंडीगढ़-वाराणसी को 29 जून से बंद कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि अब यह ट्रेन दिवाली के आसपास चलाई जाएगी।

चंडीगढ़ से मद्रास जाने वाली ट्रेन तीन को रद्द
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से हर वीरवार को मद्रास जाने वाली ट्रेन तीन जुलाई को नहीं चलेगी। कुछ दिनों पहले इटारसी के आरआरआई सिस्टम में आग लगने के कारण हुई गड़बड़ी को दुरुस्त किया जा रहा है। स्टेशन अधीक्षक राजिंद्र कुमार दत्ता का कहना है कि यह ट्रेन तीन जुलाई की बजाय 6 जुलाई को चंडीगढ़ से सुबह 7.45 बजे मद्रास के लिए रवाना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed