फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Advisory issued in view of Chandigarh Carnival, 12 parking lots made

Chandigarh News: चंडीगढ़ कार्निवल के मद्देनजर एडवाइजरी जारी,12 जगह बनाए पार्किंग स्थल

Thu, 01 Dec 2022 08:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Advisory issued in view of Chandigarh Carnival, 12 parking lots made
चंडीगढ़। 2 दिसंबर से सेक्टर-10 म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी के सामने खुले मैदान में होने वाली चंडीगढ़ कार्निवल के मद्देनजर पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने कार्निवल देखने आने वाले लोगों से अपील की है कि अपने वाहन को निर्धारित पार्किंग स्थल में ही खड़ा करें। पुलिस ने वाहन पार्क के लिए 12 जगह पार्किंग स्थल बनाए हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने यह चेतावनी भी दी है कि अपने वाहनों को साइकिल ट्रैक/पैदल मार्ग और नो पार्किंग क्षेत्र में पार्क न करें अन्यथा कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी और वाहनों को उठा लिया जाएगा। पुलिस के अनुसार यदि वाहन को क्लंप किया जाता है तो ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 1073 पर संपर्क कर सकते हैं। वाहन चालकों से यह अपील भी की है कि भीड़भाड़ की स्थिति में धैर्य बनाए रखें और अनावश्यक हॉर्न न बजाएं। वहीं, पुलिस ने वाहनों की भारी भीड़ को देखते हुए कार पुलिंग की योजना पर विचार कर रही है। इसके अलावा चंडीगढ़ कार्निवल के मद्देनजर कुछ सड़कों पर यातायात को प्रतिबंधित/डायवर्ट किया जा सकता है।
विज्ञापन

यहां बनाए गए हैं पार्किंग स्थल
आर्मी टैंक पार्किंग स्थल सेक्टर- 10
आर्मी टैंक सेक्टर-10 के निकट खुला मैदान
स्केटिंग रिंक ग्राउंड सेक्टर-10
चंडीगढ़ पुलिस मुख्यालय और यूटी सचिवालय सेक्टर- 9 के पीछे पार्किंग क्षेत्र
पंजाब पुलिस मुख्यालय के पीछे पार्किंग क्षेत्र
मध्य मार्ग पर सेक्टर- 9 के एससीओ के सामने
रोज गार्डन सेक्टर 16 के मुख्य द्वार के सामने
रोज गार्डन सेक्टर-16 के पीछे की तरफ
नौवीं होटल ताज, सेक्टर-17 के सामने
टीडीआई मॉल सेक्टर-17 के सामने
मल्टी लेवल पार्किंग सेक्टर-17
सेक्टर- 17 मार्केट के सामने पार्किंग स्थल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed