{"_id":"5e7a58b38ebc3e6fd3100f60","slug":"advisor-said-we-know-people-are-having-problems-chandigarh-news-pkl3705626143","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडवाइजर ने कहा- हम जानते हैं लोगों को हो रही है परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडवाइजर ने कहा- हम जानते हैं लोगों को हो रही है परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने मंगलवार शाम एक वीडियो जारी किया और लोगों को कर्फ्यू में ढील देने की बात कही। उन्होंने कहा कि कर्फ्यू के कारण बहुत लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों को जरूरी सामान, दूध, सब्जी, दवा नहीं मिल पाई। प्रशासन इस परेशानी को समझ रहा है। लोगों को राहत देने की योजना बनाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि कर्फ्यू भी सफल रहे और लोगों को कम से कम परेशानी हो ये प्रयास किए जा रहे हैं। अपने मकसद में हम कामयाब हों और चंडीगढ़ में बीमारी का कम से कम प्रसार हो, इसका तरीका केवल सोशल डिस्टेंसिंग ही है। लोगों को कर्फ्यू के दौरान पैसों की जरूरत है, जो नहीं मिल पा रहे हैं। कई बुजुर्ग जो अकेले हैं उनका ध्यान देने वाला कोई नहीं है। उनके अटेंडेंट, ड्राइवर व नौकर इत्यादि नहीं हैं। उनके समाधान की योजना पर भी काम किया जा रहा है।
सेक्टर की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, एनजीओ, गुरुद्वारा कमेटी या आरएसएस जैसे सामाजिक संस्थाएं जो लोगों की मदद करना चाहती हैं, वे आगे आएं और डीसी मनदीप सिंह बराड़ से संपर्क कर इस मुश्किल वक्त में मदद कर सकती हैं। नगर निगम के कमिश्नर केके यादव से भी संपर्क किया जा सकता है। प्रशासन ने रेडक्रॉस, अन्नपूर्णा किचन के जरिये गरीबों को कालोनियों इत्यादि में भोजन देने की योजना तैयार की है। गांवों और लेबर कैंप में दस रुपये में और कंस्ट्रक्शन वर्करों को मुफ्त में भोजन दिया जाएगा।