फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Admission race for convent schools

बच्चों के दाखिले के लिए अभिभावकों की दौड़ शुरू

Mon, 11 Nov 2013 11:45 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 11 Nov 2013 11:45 PM IST
विज्ञापन
Admission race for convent schools

नौनिहालों के दाखिले को लेकर ट्राइसिटी के अभिभावकों की दौड़ शुरू हो चुकी है। पसंद के स्कूल में बच्चे के दाखिले के लिए अभिभावकों ने जरी प्रमाण पत्र बनवाने शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन


वैसे तो शहर के सभी प्रतिष्ठित प्राइवेट स्कूलों में दाखिले के लिए मारामारी होगी। लेकिन, शहर के सेक्टर-26 सेंट जोंस, सेक्टर-26 सेक्रेड हार्ट, सेक्टर-9 कार्मल कान्वेंट और सेक्टर-32 स्थित सेंट ऐंस स्कूल अभिभावकों की पहली पसंद है।
विज्ञापन


कम फीस और क्वालिटी एजूकेशन के कारण इन स्कूलों को प्राइवेट स्कूलों से अधिक तव्वजो मिलती है। कान्वेंट स्कूलों से मिली जानकारी अनुसार, 1 दिसंबर तक दाखिले संबंधी जानकारी चारों स्कूल वेबसाइट पर जारी कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदन की संख्या बढ़ने की उम्मीद
चारों कान्वेंट स्कूलों में एंट्री लेवल पर दाखिले के लिए जबर्दस्त मारामारी रहती है। 2013 सत्र में कान्वेंट स्कूलों की 710 सीटों के लिए 5700 आवेदन फार्म आए थे।

लकी ड्रा में प्रत्येक सीट के लिए 8 आवेदक थे। इस बार कान्वेंट स्कूलों में आवेदन की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। प्राइवेट स्कूलों की महंगी दाखिला फीस को देखते हुए अभिभावक कान्वेंट स्कूलों को तव्वजो देंगे।

स्कूलों में सीटों की जानकारी
स्कूल का नाम----क्लास----सीटें-----पिछले साल आवेदन
सेंट जोंस---------यूकेजी---160----1050
सेक्रेड हार्ट------एलकेजी----200----1600
कॉर्मल कान्वेंट--एलकेजी----120----1370
सेंट ऐंस--------एलकेजी----230----1650

दाखिले के लिए सिफारिश तो आवेदन रद्द
शहर के चार कान्वेंट स्कूल अपने नियमों के कारण अलग प्रतिष्ठा रखते हैं। 2014 सत्र में दाखिले के लिए भी चारों कान्वेंट स्कूलों में लकी ड्रा सिस्टम रखा जाएगा, जिससे सभी वर्ग के बच्चों को दाखिले का एक समान मौका मिल सके।

एक स्कूल प्रिंसिपल ने कहा कि लकी ड्रा से सिफारिश की कोई गुंजाइस नहीं बचती। उन्होंने कहा कि सभी चार स्कूल प्रिंसिपल ने तय किया है कि दाखिले के लिए सिफारिश करने वाले अभिभावकों द्वारा भरा आवेदन फार्म तुरंत रद्द कर दिया जाएगा।


अभिभावकों के लिए जरूरी जानकारी
  • बच्चे का पोसपोर्ट साइज क्लर फोटो(फोटो पर नाम भी) एक महीने से अधिक पुराना नहीं होना चाहिए
  • अभिभावकों के साथ बच्चे की फोटो पर तारीख के छपी हो।
  • मूल जन्मप्रमाण पत्र की सत्यापित फोटो
  • पिता के रेजीडेंस प्रूफ की सत्यापित फोटो कापी, जिसमें,आधार कार्ड, राशन कार्ड, पासपोर्ट या डाइविंग लाइसेंस भी हो सकता है।
  • चारों कान्वेंट स्कूलों में स्कूल के एल्युमनी, सिबलिंग कोटे के पूरे डॉक्यूमेंट होने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed