{"_id":"5fa9aafc8ebc3eefb908b0ba","slug":"administrator-will-inaugurate-second-petrol-pump-of-corporation-tomorrow-chandigarh-news-pkl3937042135","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासक 11 को करेंगे निगम के दूसरे पेट्रोल पम्प का उदघाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासक 11 को करेंगे निगम के दूसरे पेट्रोल पम्प का उदघाटन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। प्रशासक वीपी सिंह बदनौर बुधवार को औद्योगिक क्षेत्र स्थित नगर निगम के पेट्रोल पंप का उद्घाटन करेंगे। एक माह के भीतर शहर में निगम का यह दूसरा पेट्रोल पंप शुरू होने जा रहा है। इससे निगम को अपनी वित्तीय हालत सुधारने में मदद मिलेगी।
निगम आयुक्त केके यादव ने बताया कि प्रशासन की ओर से निगम को दो स्थान आवंटित किए गए हैं, जहां पेट्रोल पंप खोले जा रहे हैं। सेक्टर-51ए में विकास मार्ग पर बना पेट्रोल पंप शुरू हो चुका है जबकि औद्योगिक क्षेत्र फेज 2 के प्लाट नंबर 1055 के पीछे वाली साइट पर भी निगम का पेट्रोल पंप बनकर तैयार हो गया है। प्रशासक बुधवार को इसका भी उद्घाटन करेंगे।
निगम ने इस वर्ष इन पेट्रोल पंप पर 60 करोड़ का पेट्रोल व डीजल भरवाकर 95.26 करोड़ के राजस्व का बजट बनाया था लेकिन कोरोना के कारण काम देर हुआ तो राजस्व भी घट गया। अब निगम के अनुसार 63.50 करोड़ का ही राजस्व मिलेगा। निगम के अधिकारी का मानना है कि दोनों पेट्रोल पंप तैयार होने से कुछ राजस्व मिल सकेगा। वित्तीय संकट से जूझ रहे निगम को पेट्रोल पंपों के शुरू होने से थोड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
वहीं निगम हर साल 1 करोड़ रुपये का पेट्रोल अपनी गाड़ियों में ही डलवा देता है। इसका कमीशन अभी पंप संचालकों को जाता है। जब निगम अपनी गाड़ियों में अपना ही पेट्रोल डालेगा तो इसका कमीशन भी निगम को ही मिलेगा। ऐसे छोटे-छोटे लाभ लेकर निगम अपनी वित्तीय स्थिति को संभालने का प्रयास करेगा। बीते 23 सितंबर को नगर निगम ने इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के साथ अनुबंध किया था।
गुणवता के साथ बनाए रखेंगे भरोसा
आयुक्त केके यादव का कहना है कि प्रशासक के निर्देशानुसार पेट्रोल पंप पर गुणवत्ता उच्च कोटि की रखी जाएगी ताकि लोगों का विश्वास बना रहे। दोनों पेट्रोल पंपों पर सीएनजी, इलेक्ट्रिक चार्जिंग जैसे पर्यावरण संरक्षण की सुविधा भी जल्द शुरू हो जाएंगी।
जीरकपुर के बाद चंडीगढ़ का पहला पेट्रोल पंप
दिल्ली की तरफ से आने वाले लोगों को जीरकपुर के बाद शहर में निगम का पहला पेट्रोल पंप मिलेगा इसलिए इस पर बेहतर राजस्व मिलने की उम्मीद है। मोहाली में महंगा पेट्रोल व डीजल होने से सेक्टर-51 वाले पेट्रोल पंप पर अभी अच्छी बिक्री हो रही है।