{"_id":"687ab20b1583cae3b308ff10","slug":"administrator-reached-delhi-to-get-328-e-buses-for-chandigarh-also-advocated-for-expanding-the-rail-network-chandigarh-news-c-16-pkl1043-766440-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: चंडीगढ़ को 328 ई-बसें दिलाने को दिल्ली पहुंचे प्रशासक, रेल नेटवर्क बढ़ाने की भी की वकालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: चंडीगढ़ को 328 ई-बसें दिलाने को दिल्ली पहुंचे प्रशासक, रेल नेटवर्क बढ़ाने की भी की वकालत
Sat, 19 Jul 2025 02:13 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 02:13 AM IST
सार
चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) और चंडीगढ़ सिटी बस सर्विस सोसाइटी (सीसीबीएसएस) की पुरानी डीजल बसें 2025 से 2027 के बीच अपने 15 साल पूरे कर लेंगी, जिन्हें इलेक्ट्रिक बसों से बदलने की आवश्यकता है। इस दिशा में जीसीसी मॉडल पर बसों की मंजूरी जल्द से जल्द दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से मिलते प्रशासक गुलाबचंद कटारिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया इन दिनों दिल्ली में हैं। उन्होंने शुक्रवार को विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर पंजाब और चंडीगढ़ से संबंधित विषयों पर चर्चा की। उन्होंने केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से अलग-अलग बैठक कीं।
कटारिया ने मनोहर लाल के साथ बैठक में प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत चंडीगढ़ के लिए प्रस्तावित 328 इलेक्ट्रिक बसों की मंजूरी का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) और चंडीगढ़ सिटी बस सर्विस सोसाइटी (सीसीबीएसएस) की पुरानी डीजल बसें 2025 से 2027 के बीच अपने 15 साल पूरे कर लेंगी, जिन्हें इलेक्ट्रिक बसों से बदलने की आवश्यकता है। इस दिशा में जीसीसी मॉडल पर बसों की मंजूरी जल्द से जल्द दी जानी चाहिए।
प्रशासक ने अक्तूबर 2023 में स्वीकृत 100 ई-बसों के लिए लेटर ऑफ अवार्ड जारी करने में तेजी लाने का भी आग्रह किया ताकि नवंबर 2025 से पहले ये बसें सेवा में आ सकें।