{"_id":"57dc386d4f1c1b0c32d479ed","slug":"administration-next-week-are-set-to-transfer-100-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन में बड़ा फेरबदल, 100 कर्मचारियों की अगले हफ्ते तबादले, जानिए कौन से?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन में बड़ा फेरबदल, 100 कर्मचारियों की अगले हफ्ते तबादले, जानिए कौन से?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 17 Sep 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
तबादला
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ प्रशासन अगले सप्ताह तक 100 कर्मचारियों के ट्रांसफर करने की तैयारी में हैं। यह सभी तबादले इंटर डिपार्टमेंटल ट्रांसफर पॉलिसी के तहत किए जाएंगे। पर्सोनल विभाग ने कर्मचारियों की सूची को फाइनल करना शुरू कर दिया है। हालांकि सूची पहले से तैयार कर ली गई है। अब इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है।
इस बार सूची में उन कर्मचारियों के नाम शामिल नहीं किए गए हैं, जिनकी अगले कुछ माह में पदोन्नति या फिर सेवानिवृत्ति होने वाली है। पांच साल से अधिक समय से एक ही सीट पर जमे कर्मचारियों का नाम सबसे आगे है।
इससे पहले भी प्रशासन ने पहली बार एक साथ 348 कर्मचारियों के तबादले किए थे। हालांकि बाद में कुछ कर्मचारियों की ट्रांसफर रोक दी गई थी। कर्मचारियों ने सांसद किरण खेर को भी इसको लेकर शिकायत की थी। डीसी ऑफिस के आठ कर्मचारियों को पहले योग दिवस के कारण रिलीव नहीं किया गया था, बाद में उनकी ट्रांसफर ही रद्द कर दी गई। इस बार प्रशासन पहले ही खूब माथापच्ची कर रहा है ताकि बाद में किसी तरह का विरोध न झेलना पड़े। एस्टेट ऑफिस के कुछ कर्मचारियों का नाम भी इस सूची में शामिल है।