फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Administration next week are set to transfer 100 employees

प्रशासन में बड़ा फेरबदल, 100 कर्मचारियों की अगले हफ्ते तबादले, जानिए कौन से?

Sat, 17 Sep 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 17 Sep 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
Administration next week are set to transfer 100 employees
तबादला - फोटो : demo pics
चंडीगढ़ प्रशासन अगले सप्ताह तक 100 कर्मचारियों के ट्रांसफर करने की तैयारी में हैं। यह सभी तबादले इंटर डिपार्टमेंटल ट्रांसफर पॉलिसी के तहत किए जाएंगे। पर्सोनल विभाग ने कर्मचारियों की सूची को फाइनल करना शुरू कर दिया है। हालांकि सूची पहले से तैयार कर ली गई है। अब इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। 
विज्ञापन


इस बार सूची में उन कर्मचारियों के नाम शामिल नहीं किए गए हैं, जिनकी अगले कुछ माह में पदोन्नति या फिर सेवानिवृत्ति होने वाली है। पांच साल से अधिक समय से एक ही सीट पर जमे कर्मचारियों का नाम सबसे आगे है। 
विज्ञापन


इससे पहले भी प्रशासन ने पहली बार एक साथ 348 कर्मचारियों के तबादले किए थे। हालांकि बाद में कुछ कर्मचारियों की ट्रांसफर रोक दी गई थी। कर्मचारियों ने सांसद किरण खेर को भी इसको लेकर शिकायत की थी। डीसी ऑफिस के आठ कर्मचारियों को पहले योग दिवस के कारण रिलीव नहीं किया गया था, बाद में उनकी ट्रांसफर ही रद्द कर दी गई। इस बार प्रशासन पहले ही खूब माथापच्ची कर रहा है ताकि बाद में किसी तरह का विरोध न झेलना पड़े। एस्टेट ऑफिस के कुछ कर्मचारियों का नाम भी इस सूची में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed