फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Actress Manreet Kaur for Movie Promotion in Chandigarh

इमरान हाशमी को मुश्किल में डाला शहर की कुड़ी ने

Mon, 19 May 2014 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 19 May 2014 12:18 AM IST
विज्ञापन
Actress Manreet Kaur for Movie Promotion in Chandigarh

मशहूर इमरान हाशमी ने आज तक कई लड़कियों को कंट्रोल किया है, लेकिन फिल्म ‘नो वंस लैंड’ में आप इमरान हाशमी को एक लड़की की वजह से मुश्किल में देखेंगे। यह कहना है शहर की एक्ट्रेस मनरीत कौर का।

विज्ञापन


मनरीत शनिवार दोपहर को सेक्टर-22 के एक होटल में एक मोबाइल लॉन्च कार्यक्रम में शामिल हुई। मनरीत ने बताया कि फिल्म में वह एक डिटेक्टिव का रोल कर रही है जो इमरान पर शक होने पर उसके पीछे पड़ जाती है।
विज्ञापन


इस फिल्म का नाम अभी ‘नो वंस लैंड’ रखा है लेकिन इसे आने वाले दिनों में बदला भी जा सकता है। यह जल्द ही रिलीज होगी।

डॉक्टर फैमिली से निकली एक्ट्रेस
मनरीत ने बताया कि उनके माता-पिता डॉक्टर हैं लेकिन उन्हें एक्टिंग का शौक था। स्कूल के दिनों में वह एंकरिंग किया करती थी जिससे उन्हें स्टेज फीयर जैसी कोई चीज नहीं लगी। अपनी स्कूली पढ़ाई खत्म करने के बाद मनरीत ने मीडिया में अपनी ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने चंडीगढ़ के एक थिएटर ग्रुप को ज्वाइन कर लिया। थिएटर करते हुए वह जिस ग्रुप से जुड़ी थी, उसी के जरिये उसे हॉलीवुड की फिल्म ‘वेस्ट इज वेस्ट’ में एक छोटा सा किरदार निभाने का मौका मिला।


उन्होंने बताया कि इसके बाद उन्हें पंजाबी फिल्मों से भी ऑफर आने लगे। इसी बीच फिल्म ‘जट्ट इन मूड’ में उन्होंने लीड एक्ट्रेस का रोल निभाया।

यारां दा कैचअप के लिए उत्साहित

आजकल मनरीत अपनी आने वाली फिल्म ‘यारां दा कैचअप’ के लिए काफी उत्साहित है। इसमें वह एक ऐसी लड़की का किरदार निभा रही है जो तीन लड़को की जिंदगी में तूफान ले आती है। मनरीत ने कहा कि उन्हें इसी तरह के किरदार निभाने में बहुत मजा आता है जिसमें काफी चैलेंज हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed