{"_id":"41b974702f0ace7daca49aa73dadec61","slug":"actor-rahul-bose-re-issued-notice","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिनेता राहुल बोस को दोबारा नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिनेता राहुल बोस को दोबारा नोटिस जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 07 Apr 2014 07:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालीवुड अभिनेता राहुल बोस द्वारा इंटरव्यू के दौरान देश के बारे में आपत्तिजनक कमेट्स करने के मामले में सोमवार को ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट शिल्पी की अदालत ने दोबारा से नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
पिछली सुनवाई में राहुल बोस को भेजा गया नोटिस सर्व नहीं हो सका था। अदालत ने राहुल को 13 मई से पहले जवाब देने के लिए कहा है।
याचिकाकर्ता मंदीप कौर की तरफ से वकील दिलीप महाजन ने याचिका दायर की थी, जिसमें कहा गया था कि राहुल बोस ने एक साक्षात्कार में भारत की छवि खराब की है। इसमें बिना शर्त अदालत में माफी मांगने की मांग की गई है। याचिका के मुताबिक राहुल बोस का यह साक्षात्कार 27 फरवरी, 2014 को एक हिंदी समाचार पत्र में छपा था।
विज्ञापन
इसमें राहुल बोस ने कहा था कि उसे भारतीय होने में शर्म महसूस होती है। उसे मुंबई के एक कालेज में दाखिला लेना पड़ा पर वहां जाने में उसे शर्म महसूस होती थी। क्योंकि वह कभी भारत में शिक्षा ग्रहण नहीं करना चाहता थे और विदेश में शिक्षा लेने को प्राथमिकता देता थे।
विज्ञापन
याचिका के मुताबिक राहुल बोस के इस बयान ने राष्ट्र व देशभाक्ति की भावना को चोट पहुंचाई है। इससे पहले राहुल बोस को लीगल नोटिस भेज माफी मांगने के लिए कहा था, मगर नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया गया।