फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Actor Aamir Khan Visits Amritsar Of Punjab

भारत-पाक सीमा पर पहुंचे अभिनेता आमिर खान, इस चीज की है तलाश, टीम भी थी साथ

Tue, 10 Sep 2019 08:14 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 10 Sep 2019 08:14 PM IST
विज्ञापन
Actor Aamir Khan Visits Amritsar Of Punjab
आमिर खान (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान अपनी अगली फिल्म ‘लाल सिंह चड्डा’ की शूटिंग लोकेशन देखने के लिए भारत-पाकिस्तान इंटरनेशनल सीमा के साथ स्थित कस्बा रमदास में पहुंचे। आमिर खान के साथ टीम के कई सदस्य भी थे। आमिर और उनकी टीम ने भारतीय सीमा के साथ सटे कमालपुर के जंगलों का दौरा किया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आमिर खान तीन दिन पहले इस क्षेत्र में आए थे। यात्रा के दौरान उन्होंने बाबा बुड्ढा जी की याद में बने ऐतिहासिक गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा साहिब के दर्शन किए। उनके साथ एसजीपीसी के प्रवक्ता कुलविंदर सिंह रमदास व अन्य अधिकारी भी थे। आमिर खान ने अपनी फिल्म के बारे में एसजीपीसी के इन अधिकारियों के साथ चर्चा की। 
विज्ञापन


आमिर खान इस फिल्म में एक सरदार की भूमिका में हैं। एसजीपीसी अधिकारियों ने आमिर खान को स्पष्ट कर दिया है कि फिल्म शुरू करने से पहले इसकी कहानी के बारे में एसजीपीसी को जानकारी देना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म की कहानी पढ़ने के बाद आमिर खान को इस बात की जानकारी दे दी जाएगी की इस कहानी में कोई भी तथ्य सिख धर्म के विरुद्ध हैं या नहीं। साथ ही आमिर खान को फिल्म रिलीज करने से पहले एसजीपीसी को दिखाई जाएगी। आमिर खान ने एसजीपीसी की इस सलाह को स्वीकार कर लिया है। एसजीपीसी के अधिकारियों ने अमीर खान को सम्मानित भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed