फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   active corona cases of Panchkula and mohali 30 March 2021

कोरोना : 48 घंटे में मोहाली में पांच की मौत, 563 नए संक्रमित मिले, पंचकूला में 102 पॉजिटिव केस

Tue, 30 Mar 2021 09:54 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला/मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला/मोहाली Published by: ajay kumar Updated Tue, 30 Mar 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
active corona cases of Panchkula and mohali 30 March 2021
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया

मोहाली में पिछले दो दिन में कोरोना संक्रमण से पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, इसी दौरान 563 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा 428 पर पहुंच गया है। हालांकि इन दो दिनों में 603 लोग कोरोना को मात देकर घर लौटे हैं। सोमवार को होली के दिन कोरोना संक्रमण से चार लोगों की मौत हो गई और 290 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। इसके अगले दिन मंगलवार को एक और व्यक्ति की मौत हो गई और 273 लोग कोरोना संक्रमित मिले।

विज्ञापन


सोमवार को होली के दिन अकेले मोहाली शहर में कोरोना संक्रमण के 175 मामले सामने आए थे। इसके अलावा डेराबस्सी में 37, ढकोली में 29, घडुआं में 5, खरड़ में 31, कुराली में 8 और लालड़ू में 5 संक्रमण के मामले आए थे। जबकि मंगलवार को संक्रमित लोगों में ढकोली के 49, घडुआं के 4, डेराबस्सी के 2 और मोहाली शहर के 218 लोग शामिल हैं। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 26439 हो गई है। हालांकि सोमवार को 239 और मंगलवार को 364 लोगों ने कोरोना संक्रमण से निजात पाई है। जिले में अब तक कोरोना संक्रमण से निजात पाकर सेहतमंद होने वालों की संख्या 22759 हो गई है। फिलहाल जिले में कोरोना के 3252 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन


पंचकूला में 102 लोग संक्रमित मिले
उधर, पंचकूला में मंगलवार को कोरोना संक्रमित 102 लोग मिले हैं। इसमें रविवार और सोमवार के चिह्नित मामले भी शामिल हैं। संक्रमितों में 52 पुरुष और 50 महिलाएं शामिल हैं। मंगलवार को पंचकूला के 89 मामले सामने आए हैं। जिले में अब तक कोरोना से 154 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा रिकवरी रेट गिरकर 91.04 फीसदी पर आ चुका है। जिले में वर्तमान में 1004 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि जिले में जो संक्रमित मिले हैं, वे सभी मामले पंचकूला के हैं। जिन मरीजों में कोरोना का संक्रमण पाया गया है उनको आइसोलेट कर दिया गया है। उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग ने पंचकूला में अब तक कुल 213982 सैंपल लिए हैं। जिसमें से अब तक 17146 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें पंचकूला के 12936 मामले शामिल हैं। इनमें से अब तक 11778 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed