{"_id":"5f6267238ebc3e7b6016e199","slug":"activa-riding-youth-stabbed-death-dadumajra-incident-chandigarh-news-pkl388104080","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ के डड्डूमाजरा में एक्टिवा सवार युवक की चाकू मारकर हत्या, चार युवकों ने निकाली रंजिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ के डड्डूमाजरा में एक्टिवा सवार युवक की चाकू मारकर हत्या, चार युवकों ने निकाली रंजिश
Thu, 17 Sep 2020 01:28 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 01:28 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डड्डूमाजरा स्थित सामुदायिक केंद्र के पिछली तरफ कच्चे रास्ते के पास एक्टिवा सवार एक युवक के गले में चाकू से वार कर हत्या कर दी गई। खून से लथपथ युवक के दोस्तों ने उसे जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी करण (20) के रूप में हुई है। मलोया थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा में मामला दर्ज कर तलाश में जुट गई है। आरोपियों की रात 12 बजे तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।
वारदात बुधवार रात करीब 10.30 बजे की है। करण डड्डूमाजरा के मकान नंबर 4987/3 में परिवार समेत रहता था। रात को वह घर से खाना खाकर दोस्त संजू और रवि के साथ एक्टिवा पर घूम रहा था। करण एक्टिवा पर सबसे पीछे बैठा था। डड्डूमाजरा स्थित सामुदायिक केंद्र के पिछली तरफ कच्चे रास्ते के पास पहुंचे तो तीन से चार युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। इसी दौरान करण की उन युवकों से किसी बात को लेकर बहस गया।
मामला बढ़ने पर युवक चाकू से करण के गले पर वार कर फरार हो गए। वह लहूलुहान हो गया। गले से खून निकलता देख दोस्तों ने एक्टिवा पर उसे जीएमएसएस-16 पहुंचाया। वहीं, वारदात की सूचना मिलते ही मलोया थाना प्रभारी चिरंजीलाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस जांच में सामने आया कि करण की आरोपियों के साथ पहले भी किसी बात को लेकर कहासुनी हो चुकी थी। इसके चलते आरोपी करण से रंजिश रखते थे।
विज्ञापन
मलोया थाना पुलिस ने करण के परिजनों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी होते ही हत्या की वजह साफ हो जाएगी। खबर लिखे जाने तक पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए डड्डूमाजरा समेत आसपास के एरिया में छापामारी कर रही थी।
आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा
पुलिस जांच में सामने आया कि करण कोई काम नहीं करता था। पुलिस का कहना है कि तीन से चार आरोपियों के नाम सामने आए हैं। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है, जहां कोरोना की रिपोर्ट आने के बाद पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
तीन हफ्ते में तीसरी बार चाकू घोंपकर हत्या
शहर के अलग-अलग हिस्सों में पिछले तीन हफ्तों में तीसरी बार चाकू घोंपकर हत्या की वारदात सामने आई है। 23 अगस्त को इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कॉलोनी नंबर-4 में रंजिशन मलोया निवासी संदीप के सीने में चाकू घोंपकर हत्या की गई थी। वहीं, 25 अगस्त को हल्लोमाजरा के दीप कांप्लेक्स में लड़ाई-झगड़े के बाद एक किशोर ने 14 वर्षीय दोस्त की चाकू घोंप कर हत्या कर दी थी।