Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Action will be taken against those who rigged the PU Senate graduate class elections

पीयू सीनेट स्नातक वर्ग चुनाव में धांधली करने वालों पर होगी कार्रवाई

Sat, 18 Sep 2021 02:26 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against those who rigged the PU Senate graduate class elections
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय सीनेट स्नातक वर्ग के चुनाव में धांधली करने वाले लोगों पर कार्रवाई होगी। कर्मचारियों को हिदायत दी है कि वे प्रत्याशियों से दूरी बनाए रखें। किसी प्रत्याशी का समर्थन बूथ आदि जगहों पर न करें। चुनाव व्यवस्था पर कोई सवाल न उठने पाए और चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से करवाएं।
विज्ञापन

स्नातक वर्ग के लिए चुनाव दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ आदि प्रदेशों में होंगे। 250 से अधिक बूथ बनाए जा रहे हैं। लगभग 1500 कर्मचारियों की तैनाती इस चुनाव के लिए की गई है। एक बूथ पर चार से पांच कर्मचारी रहेंगे। कुछ जगहों पर कम-अधिक भी हो सकते हैं। चुनाव बूथों पर प्रत्याशियों के समर्थक भी पहुंचते हैं। ऐेसे में विरोध आदि भी हो जाते हैं।
विज्ञापन

इसी को ध्यान में रखते हुए पीयू ने कर्मचारियों को पूरी तरह निष्पक्ष रहकर काम करने की सलाह दी है। किसी कर्मचारी की शिकायत मिलती है तो उसकी जांच होगी। यदि कोई प्रत्याशी भी गड़बड़ी करने की कोशिश करेगा तो पीयू उसे बर्दाश्त नहीं करेगी। उस मामले की भी जांच होगी और कार्रवाई तक पहुंचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed