फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   action taken against medical Suprintendent at pgi chandigarh

पीजीआई के एमएस के खिलाफ हो सकती है कार्रवाई

Sat, 13 Feb 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Sat, 13 Feb 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
action taken against medical Suprintendent at pgi chandigarh

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मना करने के बावजूद डब्ल्यूएचओ के एक असाइनमेंट पर विदेश यात्रा पर गए पीजीआई के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट (एमएस) डा. अनिल कुमार गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।

विज्ञापन


शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पीजीआई से इस संबंध में जवाब मांगा था, लेकिन संस्थान के जवाब से स्वास्थ्य मंत्रालय संतुष्ट नहीं हुआ। उसके बाद मंत्रालय ने पीजीआई को डिपार्टमेंटल कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। अब पीजीआई को ही अपने स्तर पर कार्रवाई करनी है।
विज्ञापन


यह था मामला
पीजीआई के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट से जुड़ा यह मामला साल 2014 का है। आरोप के मुताबिक डा. एके गुप्ता को डब्ल्यूएचओ के एक असाइनमेंट पर नेपाल जाना था। इसके लिए उन्हें तीन महीने की छुट्टी लेनी थी। छुट्टी की स्वीकृति गवनर्निंग बाडी से लेनी पड़ती है, लेकिन उन्हें गवनर्निंग बाडी से स्वीकृति नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्धन ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाया था। उसके बाद वे पीजीआई डायरेक्टर से स्वीकृति लेकर नेपाल चले गए। इस पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने कड़ा रुख अपनाया।


उनका कहना था कि पीजीआई डायरेक्टर कैसे उन्हें स्वीकृति दे सकते हैं। इस बारे में पीजीआई के प्रवक्ता मंजू वडवालकर का कहना है कि उन्हें इस बारे में नहीं पता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed