फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Acting Workshop by Nadira Babbar

नादिरा की वर्कशॉप में जुटे शहर भर के एक्टर

Tue, 03 Jun 2014 03:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 03 Jun 2014 03:33 PM IST
विज्ञापन
Acting Workshop by Nadira Babbar

अब चंडीगढ़ के कलाकारों पर प्रसिद्ध रंगकर्मी नादिरा बब्बर का रंग चढ़ने लगा है। लेखन हो या एक्टिंग नादिरा हर आर्ट अपने शिष्यों को सिखा रही हैं। चाहे वह डायलॉग डिलीवरी हो या फिर म्यूजिक और रिदम। नादिरा न तो थकती हैं न ही सामने बैठे स्टूडेंट्स को थकने देती हैं।

विज्ञापन


नादिरा बब्बर से ट्रेनिंग लेने के लिए करीब साठ स्टूडेंट पहुंच रहे हैं। थिएटर वर्कशाप में ट्रेनिंग लेने वाले अमन भोगल ने कहा कि ऐसी वर्कशाप मैंने पहले कभी अटेंड नहीं की। रंगकर्मी नादिरा बब्बर की खूबी है कि वह हरेक स्टूडेंट को समझती हैं।
विज्ञापन


दो दिन के दौरान ही उन्होंने काफी गहराई से स्टूडेंट्स को परखा है और उसको समझकर डेवलप कर रही हैं। अंजली के अनुसार नादिरा बब्बर से उनको दो दिन में ही काफी कुछ सीखने को मिला। गुरसिमरन ने कहा कि यह एक बेहतर मौका है जबकि स्टूडेंट्स को थिएटर की नई कला सीखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ में स्टूडेंट्स को वह रिदम, मूवमेंट, म्यूजिक, ब्रीदिंग, इंट्रोवाइजेशन, स्पीच और डायलॉग के साथ ही लिखना और बोलना समझा रहीं हैं। उनके साथ छह असिस्टेंट हैं।

 
ट्रेनिंग के लिए बनाए दो बैच
चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी में नादिरा बब्बर की वर्कशाप के लिए इतनी डिमांड थी कि आयोजकों को दो बैच तैयार करने पड़े। एक बैच में तीस स्टूडेंट हैं और दूसरे में भी इतने। अकादमी के चेयरमैन गुरचरण सिंह चन्नी ने कहा कि नादिरा बब्बर की वर्कशाप के लिए डिमांड ही इतनी आ गईं थीं कि दो बैच बनाने पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed