फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Acid thrown on brother and brother-in-law of woman who came to rescue her child

Chandigarh News: अपने बच्चे को छुड़ाने पहुंची महिला के भाई और बहनोई पर फेंका तेजाब

Thu, 28 Mar 2024 05:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
Acid thrown on brother and brother-in-law of woman who came to rescue her child
लांडरां/बनूड़। गांव खिजरगढ़ (कन्नौर) में एक महिला ने दो लोगों पर तेजाब फेंक दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को बनूड़ के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उन्हें सिविल अस्पताल मोहाली के लिए रेफर कर दिया गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने परचा दर्ज नहीं किया था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि उसकी शादी 12 साल पहले मठियाड़ा थाना बनूड़ क्षेत्र के एक व्यक्ति से हुई थी। दोनों के सात साल बेटा और दो साल की एक बेटी है। महिला का आरोप है कि करीब चार साल किराए के मकान में रहने वाली एक महिला से उसके पति के अवैध संबंध बन गए। रिश्तेदारों के समझाने के बावजूद दोनों दूसरी जगह किराए पर मकान लेकर रहने लगे। पति ने अपनी हरकतें बंद नहीं कीं तो उन्होंने बनूड़ पुलिस थाने में शिकायत दी।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों का समझौता करा दिया। समझौते के मुताबिक, उसके पति को उस महिला को छोड़कर उसके साथ रहना था लेकिन उसके पति ने पराई औरत के साथ मिलकर कन्नौर गांव में ही एक मकान खरीद लिया और उसके साथ रहने लगा।
विज्ञापन

आरोप है कि पांच दिन पहले उसके पति और उस महिला ने मिलकर मठियारा गांव से उसके सात साल के बच्चे को अगवा कर लिया और उसे अपने साथ कन्नौर ले गए। यह घटना गांव में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। महिला ने इसकी सूचना बनूड़ थाना पुलिस को दी। इसके बाद वह मंगलवार सुबह करीब चार बजे वह अपने परिवार के सदस्यों, अपने भाई व अंबाला शहर निवासी बहनोई व अन्य रिश्तेदारों के साथ बेटे को छुड़ाने के लिए कन्नौर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित महिला के मुताबिक, कन्नौर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि घर का दरवाजा बंद है तो महिला ने अपने बेटे को आवाज दी। बेटे ने आवाज पहचान ली और कहने लगा कि मुझे यहां से ले चलो। साथ आए परिजनों व रिश्तेदारों ने जब दरवाजा खुलवाना चाहा तो आरोपी महिला ने दरवाजा खोलने के बजाय अंदर से तेजाब फेंक दिया। तेजाब पीड़ित महिला के भाई और बहनोई पर गिरा, जिससे दोनों झुलस गए। इसके बाद शोर मच गया, जिसके बाद आरोपियों ने महिला के सात वर्षीय बेटे को आजाद कर दिया। इसके बाद पीड़ित पक्ष झुलसे हुए दोनों लोगों को बनूड़ के अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां से उन्हें सिविल अस्पताल मोहाली रेफर कर दिया गया। इस मामले में जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर नायब सिंह का कहना है कि पीड़ितों के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed