फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Accused of murder of retired ASI of Punjab Police, his wife and son in Ludhiana arrested

Punjab: लुधियाना ट्रिपल मर्डर का आरोपी गिरफ्तार, रिमांड के दौरान किए ऐसे खुलासे पुलिस भी रह गई हैरान

Mon, 05 Jun 2023 10:57 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 05 Jun 2023 10:57 AM IST
सार

पुलिस के अनुसार, दीनानगर में बुजुर्ग महिला का कत्ल कर शव गटर में फेंकने वाले मिथुन ने ही लुधियाना में एसआई और उसके परिवार का मर्डर किया था यह बात उसने पुलिस के तीन दिन के रिमांड में कबूली है। मिथुन के खुलासे से पुलिस भी हैरान है कि उसने लगातार अलग-अलग जगहों पर अकेले वारदात कैसे की। 

विज्ञापन
Accused of murder of retired ASI of Punjab Police, his wife and son in Ludhiana arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

लुधियाना के गांव नूरपुर बेट में पंजाब पुलिस के रिटायर्ड एएसआई, उसकी पत्नी और बेटे की निर्मम हत्या का मामला सुलझ गया है। आरोपी मिथुन को फिल्लौर पुलिस ने स्पेशल ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया। आरोपी पर गुरदासपुर के थाना दीनानगर एरिया में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के गहने लूटने और हत्या कर शव को गटर में फेंकने का भी आरोप है।  

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab: पाकिस्तान से तस्करी की कोशिश नाकाम, BSF ने बरामद की ड्रोन और तीन किलो हेरोइन

विज्ञापन

नहीं करता था हथियार का प्रयोग
किसी भी मर्डर में मिथुन ने वेपन या हथियारों का प्रयोग नहीं किया, किसी को गला घोट कर मार दिया और किसी को रॉड से मारकर। मिथुन ने रॉड सतलुज दरिया में फेंक दी थी और तस्करी के दौरान पुलिस ने पिस्टल बरामद कर लिया था।

मिथुन ने रिमांड में कबूला कि पहले उसने दीनानगर में बुजुर्ग महिला का कत्ल किया और उसके बाद जालंधर की सब डिवीजन फिल्लौर और गांव संगोवाल में रहती बहनों के घर आ गया। उसने जालंधर, लुधियाना और दीनानगर सहित कई जिलों में गुरुद्वारा, मंदिर और पीरों की जगहों पर चोरियां की। जहां भी उसे किसी ने देखा, उसे मौत के घाट उतार दिया। 

शादी के एक साल बाद ही छोड़ गई थी पत्नी
मिथुन के मां बाप दीनानगर के गांव अवाना में रहते हैं, शादी के एक साल बाद पत्नी के छोड़ जाने के बाद वह अकेला रहने लगा था। इसके बाद मिथुन ने तस्करी, लूटपाट, चोरी और मर्डर जैसी वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया। कभी पकड़ा ना जाए इसलिए अकेले ही वारदात को अंजाम देता था, फिल्लौर में बहनों के लिए बदला लेने पहुंचा मिथुन महिलाओं से मारपीट के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

विज्ञापन

21 मई की रात को मिली थी तीन लाशें

लुधियाना के गांव नूरपुर बेट में पंजाब पुलिस के रिटायर्ड एएसआई, उसकी पत्नी और बेटे की निर्मम हत्या कर दी गई थी। घटना का पता उस समय चला जब रिश्तेदार के फोन को एएसआई ने नहीं उठाया तो वह शाम को घर पहुंचा। घर का ताला तोड़ा गया तो भीतर तीनों की लाश पड़ी थी।

कुलदीप सिंह पंजाब पुलिस में एएसआई की नौकरी से 2019 में रिटायर्ड हुआ था। इसके बाद वह हंबड़ा स्थित गांव नूरपूर बेट में पत्नी और बेटे के साथ रहता था। रविवार को उसके रिश्तेदार कुलजीत सिंह की बेटी ने कुलदीप के घर फोन किया, मगर किसी ने नहीं उठाया। उसने अपने पिता को इसकी जानकारी दी और कहा कि वह कुलदीप के घर जाए। 


शाम को कुलजीत उसके घर पहुंचा तो मेन गेट खुला था लेकिन अंदर का गेट बंद था। इसके बाद उसने गांव के सरपंच को मौके पर बुला लिया। इसके बाद गेट तोड़ दिया गया। जब वे घर के भीतर गए तो सभी के होश उड़ गए। बरामदे में कुलदीप सिंह की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। जबकि कमरे में बेड पर पत्नी परमजीत कौर और बेटे गुरविंदर सिंह उर्फ पाली का शव पड़ा था। अलमारियों के दरवाजे खुले थे और पैसे नीचे गिरे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed