फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Pakistani drone violated Indian airspace intercepted & brought down by BSF in Amritsar

Punjab: पाकिस्तान से तस्करी की कोशिश नाकाम, BSF ने ड्रोन को गिराया, तीन किलो हेरोइन बरामद

Mon, 05 Jun 2023 08:53 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 05 Jun 2023 08:53 AM IST
सार

बीएसएफ के डीआईजी संजय गौड़ ने बताया कि हमें पिछले 2-3 दिनों से इनपुट मिल रहे थे कि पाकिस्तान से तस्कर ड्रोन के जरिए हेरोइन की तस्करी करने की कोशिश करेंगे। हमारे जवानों ने कार्रवाई की।

विज्ञापन
Pakistani drone violated Indian airspace intercepted & brought down by BSF in Amritsar
ड्रोन - फोटो : ANI

विस्तार

बार्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों ने रविवार रात सीमांत गांव रतन खुर्द के पास एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया। सर्च अभियान के दौरान जवानों ने गांव के बाहर स्थित एक खेत से क्षतिग्रस्त ड्रोन, हेरोइन के तीन पैकेट जिनमें 3.2 किलो हेरोइन थी, बरामद किए। बीएसएफ ने इसकी सूचना पंजाब पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab: लुधियाना ट्रिपल मर्डर का आरोपी गिरफ्तार, रिमांड के दौरान किए ऐसे खुलासे पुलिस भी रह गई हैरान
विज्ञापन


बीएसएफ प्रवक्ता के मुताबिक बीएसएफ की टुकड़ियां रविवार रात अमृतसर सेक्टर में पाकिस्तान से सटे बॉर्डर पर गश्त कर रही थी। इस दौरान सीमांत गांव रतन खुर्द के पास गश्त कर रहे जवानों ने रात करीब पौने दस बजे पाकिस्तान की ओर से घुसे ड्रोन की आवाज सुनी। जवानों ने उसे रोकने के लिए उस पर फायरिंग की, तो गांव के बाहर किसी खेत में किसी चीज के गिरने की आवाज आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बल के जवानों ने पूरे इलाके को घेर लिया। गांव के पूरे इलाके में सर्च अभियान शुरू कर दिया। गांव के बाहर स्थित एक खेत से क्षतिग्रस्त काले रंग का (क्वार्डकॉप्टर, डीजेआई मेट्रिस, 300 आरटीके) ड्रोन बरामद किया। जवानों ने इस ड्रोन से बंधी हेरोइन की कंसाइनमेंट मिली जो पाकिस्तानी तस्करों ने तीन पैकेटों में भेजी थी। इन पैकेटों में 3 किलो 200 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed