फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Accused acquitted in the case of firing on a young man in love with a girl

Chandigarh News: लड़की के चक्कर में युवक पर फायरिंग करने के मामले में आरोपी बरी

Thu, 04 Apr 2024 02:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Accused acquitted in the case of firing on a young man in love with a girl
चंडीगढ़। पलसौरा पुलिस चौकी के पास लड़की के चक्कर में युवक के ऊपर फायरिंग करने के मामले में जिला अदालत ने आरोपी अमनदीप शाह को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। बरी होने वाले युवक की पहचान सेक्टर-56 निवासी अमनदीप शाह के रूप में हुई है। विनोद कुमार ने अमनदीप शाह के ऊपर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने आरोप लगाए थे। शिकायतकर्ता विनोद कुमार की ओर से लगाए गए आरोप अदालत में साबित नहीं हो सके। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने अमनदीप शाह के खिलाफ जून 2020 को आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन



क्या था मामला : सेक्टर-56 निवासी विनोद कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका अमनदीप शाह को लेकर जनवरी 2020 को किसी लड़की को लेकर झगड़ा हुआ था। अमनदीप ने उसे धमकी दी थी कि अगर वह लड़की के बीच आएगा तो वह उसे जान से मार देगा। इसकी शिकायत उसने किसी ने नहीं की। रात 10.20 मिनट पर वह गली में सैर कर रहा था। इस दौरान अमनदीप शाह उसके पास आया और उसपर हथियार से हमला करने की कोशिश की। जब वह वहां से भागने की कोशिश करने लगा तब अमनदीप ने उस पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली विनोद के माथे से छूती हुई निकल गई और वह बाल-बाल बच गया। इसके बाद सेक्टर-39 थाना पुलिस ने विनोद कुमार को जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया। मामले की जांच करने के बाद पुलिस ने अमनदीप शाह को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed