{"_id":"644a34a7d4a70ab64803c57a","slug":"accident-on-talwandi-road-in-bathinda-three-died-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bathinda Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार तीन लोगों की मौत, तलवंडी रोड पर हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bathinda Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार तीन लोगों की मौत, तलवंडी रोड पर हुआ हादसा
Thu, 27 Apr 2023 02:09 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 27 Apr 2023 02:09 PM IST
सार
पीआरटीसी का ड्राइवर बलजिंदर सिंह अपने साथी परमजीत सिंह और जसकरण सिंह के साथ वैगनार कार में तलवंडी रोड पर जा रहा था। सुबह किसी अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार तीनों लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
बठिंडा में हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बठिंडा में तलवंडी रोड पर गुरुवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान बलजिंदर सिंह, परमजीत सिंह, जसकरण सिंह निवासी गांव महिमा सरकारी जिला बठिंडा के तौर पर हुई है।
जानकारी के अनुसार पीआरटीसी का ड्राइवर बलजिंदर सिंह अपने साथी परमजीत सिंह और जसकरण सिंह के साथ वैगनार कार में तलवंडी रोड पर जा रहा था। सुबह किसी अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार तीनों लोगों की मौत हो गई। तीनों मृतक गांव महिमा सरकारी के रहने वाले हैं। गांव के सरपंच हरदीप सिंह ने बताया कि तीनों मृतक उनके गांव के हैं। हादसे में जान गंवा चुके मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। सहारा जनसेवा की टीम तीनों मृतकों के शवों को अस्पताल लेकर पहुंची है।