फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   accident in patiala road, 1 killed 2 injured

हादसे में कार चालक की मौत, दो युवक घायल

Thu, 04 Feb 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर,मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर,मोहाली Updated Thu, 04 Feb 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
accident in patiala road, 1 killed 2 injured

जीरकपुर-पटियाला रोड पर बुधवार रात एक ट्रक से कार टकरा गई। हादसे में कार चला रहे युवक की मौत हो गई। जबकि, दो युवक घायल हो गए। घायल युवकों की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


जांच अधिकारी भूपिंदर सिंह ने बताया कि बुधवार रात करीब 11.45 बजे पटियाला निवासी संदीप सिंह (25), उत्तम सिंह और जतिंदर सिंह इंडिगो कार से जीरकपुर आ रहे थे। इस दौरान जीरकपुर-पटियाला रोड पर गांव अड्डा झुंगिया के पास सड़क पर ट्रक खड़े से कार टकरा गई।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, कार की स्पीड अधिक होने के कारण संदीप कार को कंट्रोल नहीं कर पाया। हादसे की सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी। वहीं, हादसे की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। घायलों को डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद संदीप को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, जतिंदर सिंह और उत्तम सिंह को मामूली चोट आई है, जिन्हें जांच के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे के बाद चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। लेकिन, घायल उत्तम ने ट्रक का नंबर नोट कर लिया था। जिसके आधार पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।


पूरी रात सोती रही पुलिस

जीरकपुर पुलिस पूरी रात गश्त करने का दावा करती है, लेकिन बुधवार रात करीब 12 बजे हादसा हुआ। इसके बावजूद भी पुलिस को पता नहीं चला। वीरवार सुबह 11 बजे डेरबस्सी अस्पताल के डॉक्टरों ने जीरकपुर थाने में घटना की सूचना। इसके बाद पुलिसकर्मियों की नीद टूटी। जांच अधिकारी भूपिंदर सिंह ने बताया कि डॉक्टरों की सूचना पर पुलिस हरकत में आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed