{"_id":"573343684f1c1b8039919878","slug":"accident-during-old-building-demolished-2-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी बिल्डिंग को गिराते समय हादसा, चपेट में आए 2 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी बिल्डिंग को गिराते समय हादसा, चपेट में आए 2 की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहियां खास,जालंधर(पंजाब)
Updated Thu, 12 May 2016 06:10 PM IST
विज्ञापन
जालंधर में हादसा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी बिल्डिंग को गिराते समय अचानक हुए हादसे की चपेट आकर 2 की मौत हो गई। लोहियां खास (जालंधर)। स्थानीय भगत सिंह चौक के पास स्थित दुकानों की पुरानी बिल्डिंग को गिराते समय उस समय भयानक हादसा हो गया, जब छत का शेष बचा भाग अचानक गिर गया। इसकी चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। मृतक व्यक्तियों की पहचान जोगिंदर सिंह निवासी रायपुर और देवराज उर्फ तोता के रूप में हुई है।
विज्ञापन
गांव फुल के निवासी अमरप्रीत सिंह ने लोहियां में भगत सिंह चौक के पास पुरानी दुकानों की इमारत खरीदी थी, जिसको गिराकर नई बिल्डिंग बनानी थी। बिल्डिंग को गिराने और बनाने का ठेका लोहियां निवासी हरजीत सिंह को दिया था। पुलिस के अनुसार गलती उस समय हुई जब ठेकेदार ने पीछे की छत गिरा दी और आगे की बालकनी को नहीं गिराया गया।
विज्ञापन
इस वजह से संतुलन बिगड़ने से अगला हिस्सा अपने आप गिर गया। इसकी चपेट में आने से मोटरसाइकिल रिपेयर करवाने आया जोगिंदर सिंह और मैकेनिक देवराज उर्फ तोता गंभीर घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस बुलवाकर सरकारी अस्पताल लोहियां पहुंचाया गया, जहां पर दोनों की मौत हो गई। लोहियां थाना के प्रभारी बलजिंदर सिंह ने कहा कि ठेकेदार हरजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन