{"_id":"49c53e4e1fb26ad35cfd7a1f75980d72","slug":"accelerator-facility-outside-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन के बाहर भी एस्केलेटर की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन के बाहर भी एस्केलेटर की सुविधा
रवि अटवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 12 Apr 2014 01:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आने वाले दो महीने में चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से सफर करना यात्रियों के लिए और सुविधाजनक हो जाएगा। यात्रियों को प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर आने के लिए स्टेशन के बाहर से ही एस्केलेटर की सुविधा मिल जाएगी।
स्टेशन के बाहर एस्केलेटर फिट कर दिया गया है और अगले दो महीनों तक इसको शुरू भी कर दिया जाएगा। अभी फिलहाल इसका ढांचा ही फिट किया गया है, लेकिन इस पर इलेक्ट्रिकल और कंस्ट्र्रक्शन वर्क तेजी से हो रहा है। ये सीधा प्लेटफॉर्म नंबर-1 से कनेक्ट होगा।
पिछले कई महीनों से स्टेशन के बाहर एस्केलेटर लगाने का काम चल रहा है। अभी करीब 3 दिन पहले ही इसका ढांचा जोड़ा गया है। इसके साथ सीढ़ियां भी लगाई जाएंगी और उस पर भी निर्माण कार्य चल रहा है। सीढ़ियों और एस्केलेटर के ऊपर ओवरहेड शेल्टर भी लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
दो नंबर प्लेटफॉर्म पर भी लगा एस्केलेटर
अभी जनवरी माह में ही चंडीगढ़ स्टेशन पर पहली बार एस्केलेटर लगाया गया था। ये प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर लगाया गया है। इसका उद्घाटन पूर्व रेलमंत्री पवन कुमार बंसल ने किया था। शुरुआत में तो यह ठीक चला था, लेकिन बाद में आसपास की कालोनी के लोग इससे छेड़छाड़ कर देते थे। इस कारण इसे दिन में कई बार बंद भी करना पड़ता है। स्टेशन पर इसकी सुरक्षा भी अधिकारियों के लिए चिंता बनी हुई है।
कोट
स्टेशन के बाहर एस्केलेटर लगाने का काम काफी तेजी से चल रहा है। यहां ढांचा तो खड़ा कर दिया गया है, बस दो महीनों तक इसे चला भी दिया जाएगा।
- राजेंद्र दत्ता, स्टेशन अधीक्षक, चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन