फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AC Bus Pass in One Thousand Rupess

एक हजार रुपये के पास में एसी बसों में घूमिए

Sat, 02 Aug 2014 12:00 PM IST
मयंक मिश्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
मयंक मिश्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 02 Aug 2014 12:00 PM IST
विज्ञापन
AC Bus Pass in One Thousand Rupess

शहर के लोग जल्द ही ट्राइसिटी में कहीं भी सीटीयू की एसी बसों में एक हजार रुपये में पूरा महीना घूमने का मौका मिलेगा। जबकि नॉन एसी बसों में उन्हें एक महीना के लिए 500 रुपये खर्च करने होंगे। अभी तक बस पास सिर्फ नॉन एसी बसों के लिए ही बनता था, एसी बसों के लिए नहीं, लेकिन जल्द ही एसी बसों के लिए भी पास बनेगा।

विज्ञापन


यूटी प्रशासन के परिवहन विभाग ने शहर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए शहर में एसी और नॉन एसी बसों के लिए पास सिस्टम को और बेहतर बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। इस प्रस्ताव को प्रशासक शिवराज पाटिल की मंजूरी मिलने के बाद लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


इससे पहले प्रशासन के अधिकारी हरियाणा और पंजाब सरकार के साथ टैक्स को लेकर बैठक भी करेंगे। अभी तक बस पास सिर्फ चंडीगढ़ के लिए ही बनता था, लेकिन अब बस पास लेकर लोग चंडीगढ़ के साथ साथ मोहाली या पंचकूला भी जा पाएंगे। पुलिस और वरिष्ठ नागरिकों को बस पास में 50 फीसदी की छूट मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों का पास 100 रुपये में बनेगा
शहर के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का बस पास अब 60 रुपये की जगह 100 रुपये में एक महीने के लिए बनेगा, लेकिन इसका लाभ यह होगा कि छात्र एक दिन में जितनी बार चाहें और जिस रूट पर जाना चाहें वह इस बस पास के माध्यम से जा पाएंगे।

अभी तक छात्रों का बस पास एक ही रूट के लिए बनता है और छात्र इसे दिन में एक बार संबंधित रूट पर उपयोग कर पाते हैं। छुट्टी या रविवार को इस बस पास का उपयोग नहीं कर पाते हैं, लेकिन अब छात्र पूरा महीना दिन में जितनी बार चाहें पास का उपयोग कर पाएंगे।

कर्मचारियों को भी मिलेगा लाभ
प्रशासन की ओर से बस पास के सिस्टम को बेहतर करने के बाद कर्मचारियों को भी लाभ मिलेगा। आम लोगों के साथ साथ कर्मचारी भी एसी बस का एक हजार रुपये और नॉन एसी बस का पास 500 रुपये में पास बनवा पाएंगे। साथ ही इस बस पास को लेकर वह ट्राइसिटी में कहीं भी और जितनी मरजी बार जा पाएंगे। अभी कर्मचारियों का पास भी एक रूट के लिए बनता है और दिन में वह एक बार ही पास का उपयोग कर पाते हैं।

स्मार्ट कार्ड के तौर पर होगा बस पास
सीटीयू की ओर से नया बस पास स्मार्ट कार्ड के तौर पर बनेगा। अभी जो बस पास बनता है उसमें पंचिंग का प्रावधान होता है ताकि कोई एक दिन में एक बार से ज्यादा पास का उपयोग न कर पाए। अब स्मार्ट कार्ड होने से यात्रियों को सिर्फ कंडक्टर को कार्ड ही दिखाना होगा।


शहर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए बस पास सिस्टम को बेहतर बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। हम उम्मीद करते हैं कि इस,के बाद अधिक से अधिक लोग बसों का उपयोग करेंगे और सभी रूटों पर सीटीयू की बसें भरी रहेंगी।

भावना गर्ग, परिवहन सचिव व विशेष वित्त सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed