फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   above 100 students Missed exam for job

कुछ मिनट की देर और परीक्षा नहीं दे पाए सैकड़ों युवा

Mon, 16 Dec 2013 10:57 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 16 Dec 2013 10:57 AM IST
विज्ञापन
above 100 students Missed exam for job

सरकारी नौकरी पाने की उम्मीद में जालंधर से आई नेहा के अरमान चंद मिनटों की देरी ने चकनाचूर कर दिए।

विज्ञापन


कई महीने से वह दिन रात फूड एंड सप्लाई इंस्पेक्टर की तैयारी में जुटी थी। कई हजार खर्च कर अच्छे कोचिंग सेंटर से कोचिंग भी ली। लेकिन एग्जाम सेंटर पर समय पर न पहुंच पाने के कारण सब बेकार हो गया।

सेक्टर-11 स्थित जीसीजी कालेज के बाहर खड़ी नेहा रो रही थी। काफी मिन्नतें करने के बाद भी कालेज प्रबंधकों ने उसे परीक्षा केंद्र के अंदर घुसने नहीं दिया।

ऐसा सिर्फ नेहा के साथ ही नहीं हुआ बल्कि पंजाब से फूड एंड सप्लाई इंस्पेक्टर का पेपर देने आए सैकड़ों युवाओं के साथ हुआ।

पंजाब के फूड एंड सप्लाई इंस्पेक्टर के 400 से अधिक पदों की परीक्षा के लिए 1 लाख 80 हजार अभ्यार्थियों ने आवेदन किया था। ट्राइसिटी में 150 से अधिक एग्जाम सेंटर बनाए गए थे। इसके कारण कालेज और स्कूलों के बाहर जाम लग गया।
विज्ञापन


जमकर हुई तू-तू मैं-मैं :
- एग्जाम सेंटर पर चंद मिनटों की देरी के बाद जब विद्यार्थियों को एंट्री नहीं दी तो कई सेंटर पर जमकर तू-तू मैं-मैं हुई।
- सेक्टर-11 स्थित जीसीजी और जीसी-11 में सुबह और दोपहर बाद के सत्र में करीब 25 को देरी से आने पर सेंटर के अंदर एंट्री नहीं दी गई।
- जालंधर से जीसीजी-11 में पहुंचे बलदेव सिंह ने बताया कि वह 10.20 पर पहुंचा लेकिन उसे एंट्री नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि रोपड़ और खरड़ के बीच जाम के कारण उन्हें आने में देरी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गोबिंदगढ़ से आए चेतन जैन ने बताया कि खरड़ के पास जाम इतना अधिक था कि 200 रुपये प्रति सवारी देकर काफी युवा परीक्षा केंद्र पहुंचे, लेकिन उन्हें सेंटर में एंट्री नहीं दी गई।
- मोहाली फेज-6 से सेक्टर-30 गुरु नानक पब्लिक स्कूल में पहुंचे गौरव सैनी ने बताया कि सेंटर पर पहुंचने में 2 घंटे लग गए। लेट पहुंचने पर उनकी बहन परीक्षा नहीं दे पाई।

- सेक्टर-27 भवन विद्यालय में 2.15 बजे पहुंचे मानसा निवासी हरजिंद्र सिंह ने बताया कि ट्रैफिक अधिक होने के कारण वह 15 मिनट लेट पहुंचे, लेकिन उन्हें एंट्री नहीं दी गई। जबकि बाकी सेंटर में अनुमति दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed