फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   abohar murder case main accused shiv lal doda surrender

अबोहर हत्याकांड के मुख्यारोपी शिव लाल डोडा का सरेंडर

Fri, 22 Jan 2016 07:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर Updated Fri, 22 Jan 2016 07:29 PM IST
विज्ञापन
abohar murder case main accused shiv lal doda surrender

अबोहर के बहुचर्चित भीमटांक हत्याकांड के मुख्य आरोपी शराब व्यवसायी शिव लाल डोडा ने आत्मसमर्पण कर दिया है। मामले में भीम पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद शिव लाल डोडा ने फाजिल्का के एसएसपी इंद्रमोहन सिंह भट्टी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

विज्ञापन


इधर एसएसपी इंद्रमोहन सिंह भट्टी ने बताया कि शिव लाल डोडा  ने जिला सत्र न्यायालय एवं हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी जिसे हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया है। शनिवार को शिव लाल डोडा को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भीम हत्याकांड में अब कुल 24 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।
विज्ञापन


यह है मामला

अबोहर में 11 दिसंबर को डोडा फार्म हाऊस पर लगभग 24 युवकों ने दलित युवक भीम टांक व गुरजंट सिंह के हाथ-पैर काट दिए थे और भीम की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस की काफी लापरवाही रही थी। दो एसएचओ को निलंबित भी किया गया। अबोहर में शराब ठेकों को फूंक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई दिन तक बाजार बंद थे। अबोहर में सफाई सेवकों ने हड़ताल की हुई थी जिसके कारण अबोहर में गंदगी फैल गई थी। शिव लाल डोडा पर मामला दर्ज करने और उसकी गिरफ्तारी करने के लिए भीमटांक संघर्ष कमेटी गठित की गई। कमेटी जब से लेकर अब तक इंसाफ के लिए रोष प्रदर्शन और राजनीतिक नेताओं से मिल रही थी।


डोडा की गिरफ्तारी को लेकर अभी तक भीमटांक की आत्माशांति के लिए अंतिम भोग नहीं डाला गया। इस मामले में पुलिस ने शिव लाल डोडा, उनके भतीजे अमित डोडा सहित अन्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जिसके बाद पुलिस की ओर से अब तक कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि शिव लाल डोडा की गिरफ्तारी होनी बाकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed