फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   abhay chautala reply bhupinder singh hooda notice

हुड्डा के नोटिस पर अभय का पलटवार

Thu, 18 Sep 2014 02:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 18 Sep 2014 02:41 PM IST
विज्ञापन
abhay chautala reply bhupinder singh hooda notice

इनेलो के भ्रष्टाचार के आरोप पर हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के मानहानि का कानूनी नोटिस भेजने की चेतावनी पर बुधवार को अभय चौटाला ने पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यकाल में कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ तो फिर वे जांच से क्यों भाग रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर अब तक कोई कानूनी नोटिस नहीं मिला है। नोटिस मिलने पर पार्टी जवाब देगी। अभय ने दावा किया कि इनेलो की ओर से जल्द ही मुख्यमंत्री के भ्रष्टाचार पर एक और चार्जशीट जारी की जाएगी।
विज्ञापन


इनेलो नेता ने कहा कि उनकी पार्टी ने हुड्डा सरकार के घोटाले चार्जशीट के माध्यम से उजागर किए हैं। इससे मुख्यमंत्री पूरी तरह से विचलित हो गए हैं और झेंप मिटाने के लिए कानूनी नोटिस भेजने की बात कर रहे हैं। मुख्यमंत्री इन सभी आरोपों की हाईकोर्ट अथवा सुप्रीम कोर्ट के किसी कार्यरत न्यायाधीश की देखरेख में जांच करवा लें ताकि सच्चाई प्रदेश के लोगों को भी पता चल सके और दूध का दूध व पानी का पानी सामने आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हुड्डा मात्र तीन हफ्तों के मेहमान हैं और सत्ता जाती देख पूरी तरह से विचलित होकर आधारहीन बयानबाजी करने में लगे हुए हैं। इनेलो नेता ने कहा कि उन्होंने हरियाणा के राज्यपाल को मुख्यमंत्री के खिलाफ जो चार्जशीट सौंपी है वह पूरी तरह तथ्यों पर आधारित है और किसी भी जांच में इन तथ्यों की पुष्टि करवाई जा सकती है। मुख्यमंत्री के खिलाफ इनेलो की ओर से यह पहली चार्जशीट है। जल्द ही एक ओर अतिरिक्त चार्जशीट जारी की जाएगी और उसमें दिए जाने वाले तथ्यों की भी जांच करवाए जाने की मांग की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed