5 नगर निगमों के चुनाव में हार के बाद बोले अभय चौटाला, भाजपा की नहीं ईवीएम की हुई जीत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने कहा कि पांच शहरों में नगर निगम चुनाव परिणाम आने से साबित हो गया है कि यह भाजपा की जीत नहीं बल्कि ईवीएम मशीन की जीत हुई है। अगर चुनाव को बैलेट पेपर पर कराया जाता तो भाजपा के प्रत्याशियों को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ता। अभय चौटाला गुरुवार को जन अधिकार यात्रा के दौरान गांव जागसी में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
अभय चौटाला ने कहा कि ईवीएम में गड़बड़ी का एक उदाहरण उनके पास यमुनानगर का है। जहां पर एक बूथ पर 615 वोट पोल हुई लेकिन जब वहां गिनती की तो उस दौरान वहां की ईवीएम मशीन में 700 से ज्यादा वोट मिली। उन्होंने कहा कि इनेलो को नेता गांव की पार्टी बताते हैं, लेकिन निगम चुनाव के नतीजों के बाद नेताओं को यह भी आभास हो गया है कि यह शहर की भी पार्टी है।
निगम चुनाव से कांग्रेस तो पहले ही पीछे हट चुकी थी। उन्होंने दो प्रत्याशियों की जमानत जब्त होने पर कहा कि वहां पर उनका वोट बैंक बढ़ा है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव में इनेलो व बसपा के गठबंधन की जीत होगी।
उन्होंने आरोप लगाया कि अगर ईवीएम मशीनों में गड़बड़ नहीं होती तो उनके तीन प्रत्याशी जीत जाते। इसके बाद वह जींद मार्ग स्थित नई अनाज मंडी में भी किसानों की समस्याएं जानने पहुंचे। इस दौरान नरेंद्र गहलावत, अतुल मलिक, अशोक अरोड़ा, प्रमिला मलिक, विकास नरवाल, अमरजीत चहल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इनेलो-बसपा जन अधिकार यात्रा के दौरान अभय सिंह चौटाला ने कहा कि एसवाईएल नहर पर हरियाणा के किसानों का हक है। जब तक एसवाईएल नहर का पानी हरियाणा को नहीं मिल जाता है आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जानबूझकर एसवाईएल का पानी लाना नहीं चाहती है।
अभय चौटाला ने कहा कि इनेलो-बसपा गठबंधन की सरकार आने पर किसानों के खेतों की बिजली मुफ्त कर दी जाएगी। बुजुर्गों की पेंशन 100 रुपये प्रतिदिन की जाएगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि इनेलो-बसपा की सरकार बनने पर घरों के बाहर खंभों पर लगे बिजली के मीटरों को उतार कर तालाबों में फेंक दिया जाएगा। प्रदेश के प्रत्येक काबिल बेरोजगार युवा को रोजगार मिलेगा।