फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   abhay chautala in kurukshetra

'मोदी लहर नहीं, चौटाला सरकार का नारा चलेगा'

Sun, 25 May 2014 07:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 25 May 2014 07:29 PM IST
विज्ञापन
abhay chautala in kurukshetra

देश में भाजपा के पक्ष में नहीं, बल्कि कांग्रेस के विरोध में लहर थी। यही कारण है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को जीत मिली है। यह बात ऐलनाबाद के विधायक अभय चौटाला ने कही।

विज्ञापन


पिपली में एक निजी पैलेस में इनेलो कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अभय चौटाला ने कहा कि देश की जनता कांग्रेस राज में हुए भ्रष्टाचार और महंगाई से तंग आकर कांग्रेस का सफाया करने का मन बना चुकी थी और विकल्प के रूप में केवल नरेंद्र मोदी थे।
विज्ञापन


इस सम्मेलन में हिसार के नवनिर्वाचित सांसद दुष्यंत चौटाला को युवा इनेलो के कार्यकर्ता पिपली से कार्यक्रम स्थल तक बाइकों के काफिले की अगुवाई में लेकर आए। सम्मेलन में पार्टी की ओर से दुष्यंत चौटाला का अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मेलन को संबोधित करते हुए अभय चौटाला और पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि  विधानसभा चुनाव में हरियाणा में अबकी बार चौटाला सरकार का नारा चलेगा। दोनों इनेलो नेताओं ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। उन्हाेंने दावा किया कि कांग्रेस के कई मंत्री व विधायक उनके संपर्क में हैं।

यदि वे चाहें  तो 24 घंटे में प्रदेश सरकार को गिरा सकते हैं, लेकिन ये कांग्रेसी विधायक व मंत्री विधानसभा के लिए इनेलो का टिकट मांग रहे हैं, जिस भ्रष्टाचारी कांग्रेस सरकार के खिलाफ इनेलो दस वर्ष से लड़ाई लड़ रही है, उस पार्टी के भ्रष्ट मंत्रियों और विधायकों को इनेलो द्वारा टिकट देने का सवाल ही पैदा नहीं होता।

उन्होंने कार्यकर्ताओं लोकसभा चुनाव में कड़ी मेहनत करने की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि नमो की सुनामी में हिसार और सिरसा की दो सीटें जीतकर कार्यकर्ताओं ने कड़ा जवाब दिया है।


नवनिर्वाचित सांसद दुष्यंत चौटाला ने कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि अभद्र भाषा बोलने वाले नेताओं की दुकान को जनता ने ताला लगाकर सील कर दिया है। जिस पार्टी के लोग इनेलो का अस्तित्व खत्म होने की बात कहते थे, उस पार्टी के अध्यक्ष को सिरसा की जनता ने घर बिठा दिया है। इस अवसर पर राज्य सभा सांसद रणबीर गंगवा, रामकुमार कश्यप, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री केएल शर्मा, पूर्व मंत्री जसविंदर सिंह संधू, लोकसभा प्रत्याशी बलबीर सैनी, जिप चेयरमैन प्रवीण चौधरी, कुलदीप सिंह मुलतानी, कंवलजीत सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed