{"_id":"655fa6e8034fec7bc70b940a","slug":"aap-will-prepare-strategy-for-mission-2024-in-jind-chandigarh-news-c-16-pkl1010-290512-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: मिशन 2024 को लेकर आप जींद में तैयार करेगी रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: मिशन 2024 को लेकर आप जींद में तैयार करेगी रणनीति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक शुक्रवार को जींद में नवनियुक्त ब्लॉक प्रभारियों से बैठक करेंगे। आप के प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता ने बताया कि बैठक लोकसभा और विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर चर्चा की जाएगी और नवनियुक्त ब्लॉक प्रभारियों को जीत का मूलमंत्र देंगे। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी के संगठन विस्तार और मजबूत किलेबंदी की रूपरेखा तैयार करेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में बूथ स्तर पर कमेटियों की घोषणा के बाद एक लाख से ज्यादा पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण करवाया जाएगा। संगठन की हरियाणा में सभी 10 लोकसभा और 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर भी पदाधिकारियों की नियुक्ति के बाद आम आदमी पार्टी चुनावी मोड में प्रचार शुरू करेगी।