फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP senior party leader sanjay singh's statement on SYL issue

'आप' नेता संजय सिंह ने एसवाईएल मुद्दे पर दिया बड़ा बयान

Wed, 20 Apr 2016 09:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 20 Apr 2016 09:40 PM IST
विज्ञापन
AAP senior party leader sanjay singh's statement on SYL issue
संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता संजय सिंह ने एसवाईएल मुद्दे पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि पंजाब का पानी बाहर नहीं जाने दिया जाएगा। संजय सिंह समेत पार्टी के अन्य नेताओं ने कहा है कि पंजाब स्वयं पानी के झंझट से जूझ रहा है, लिहाजा यहां से पानी बाहर भेजने का सवाल ही पैदा नहीं होता। हालांकि हरियाणा में पार्टी का क्या रुख रहेगा, इस पर आप नेता चुप्पी साध गए।
विज्ञापन


पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट में हरियाणा के हक में शपथ पत्र दाखिल करने से कांग्रेस और शिअद के निशाने पर आई आम आदमी पार्टी ने चंडीगढ़ में कहा कि रिपेरियन आधार पर दरियाई पानी पर पंजाब का ही हक है। संजय सिंह, भगवंत मान, सुच्चा सिंह छोटेपुर और कंवर संधू समेत पार्टी नेता बुधवार को चंडीगढ़ में पंजाब डायलॉग कार्यक्रम की जानकारी देने के लिए प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


इसी बीच राष्ट्रीय नेता होने के नाते संजय सिंह को एसवाईएल पर आम आदमी पार्टी का रुख स्पष्ट करने के सवाल का सामना करना पड़ा। यहां दरियाई पानी पर पंजाब के हकदार होने की बात संजय सिंह ने कही, लेकिन साथ ही कहा कि भाजपा केंद्र और हरियाणा में सत्ता में है और सहयोगी दल शिअद के साथ पंजाब में सरकार चला रही है, ऐसे में भाजपा को यह मामला अब सुलझाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय आने पर सीएम पद के लिए उम्मीदवार का ऐलान

AAP senior party leader sanjay singh's statement on SYL issue
आप नेता संजय सिंह - फोटो : फाइल फोटो

संजय सिंह ने कहा कि बाहरी व्यक्तियों के मुद्दे पर कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भगवंत मान सबसे अधिक लोकप्रिय नेता रहे। सबसे अधिक जनसभाएं भी मान ने ही संबोधित कीं।

इसी बीच सवाल आया तो पार्टी भगवंत मान को पंजाब में मुख्यमंत्री के तौर पर प्रोजेक्ट क्यों नहीं करती। सवाल संजय सिंह से था, लेकिन पंजाब कनवीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर ने तुरंत उत्तर दिया कि पार्टी समय आने पर सीएम उम्मीदवार का ऐलान करेगी, अभी अन्य पार्टियों ने भी नाम उजागर नहीं किया।

पंजाब डायरॉग 23 अप्रैल से
आम आदमी पार्टी 23 अप्रैल से लेकर पांच जून तक विभिन्न विषयों पर पंजाब के लोगों से सीधा संवाद यानि पंजाब डायलॉग शुरू करेगी। शुरुआत मोहाली से होगी। अभियान का प्रमुख पार्टी ने वरिष्ठ पत्रकार कंवर संधु को बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed