फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP Punjab Vice President Aman Arora resigns, Shock for Arvind Kejriwal

पंजाब AAP में आया एक और सियासी भूचाल, भगवंत मान के बाद उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

Sat, 17 Mar 2018 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 17 Mar 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
AAP Punjab Vice President Aman Arora resigns, Shock for Arvind Kejriwal
- फोटो : ANI
भगवंत मान के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद 'आप' पंजाब में एक और भूचाल आ गया है। दरअसल, उपाध्यक्ष अमन अरोड़ा भी इस्तीफा दे गए हैं। कुछ देर पहले ही उन्होंने पद से इस्तीफा दिया है। अमन अरोड़ा ने अपना इस्तीफा मनीष सिसोदिया को भेजा है। इस बात की जानकारी अमन अरोड़ा ने ट्वीट करके दी है।
विज्ञापन

 


 

सवेरे भगवंत मान ने दिया था इस्तीफा

AAP Punjab Vice President Aman Arora resigns, Shock for Arvind Kejriwal
भगवंत मान
बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने मजीठिया से माफी क्या मांगी, आम आदमी पार्टी में घमासान ही मच गया है। इससे नाराज होकर ही शुक्रवार सुबह अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे गए भगवंत मान।

आज सवेरे अपने फेसबुक पेज पर भगवंत मान ने एक पोस्ट डालते हुए पंजाब आप के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया। उन्होंने लिखा कि मैं पंजाब आप के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा है, लेकिन एक आम आदमी होने के नाते पंजाब में भ्रष्टाचार और ड्रग माफिया के खिलाफ मेरी लड़ाई जारी रहेगी।

वहीं, भगवंत मान के इस कदम से पंजाब की राजनीति में खलबली मच गई है। आम आदमी पार्टी में भी हड़कंप मचा हुआ है। हर कोई अचानक हुए इस इस्तीफे को लेकर स्तब्ध है। बताया जा रहा है कि भगवंत मान मजीठिया से माफी मांगे जाने से नाराज हैं। इसी के चलते उन्होंने पद छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed