{"_id":"5f7812941b203d363c22e443","slug":"aap-punjab-state-president-bhagwant-mann-live-debat-challange-to-captain-amrinder-singh-and-sukhbir-badal","type":"story","status":"publish","title_hn":"'आप' के भगवंत मान की कैप्टन और बादल को लाइव डिबेट की चुनौती, राहुल गांधी पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'आप' के भगवंत मान की कैप्टन और बादल को लाइव डिबेट की चुनौती, राहुल गांधी पर उठाए सवाल
Sat, 03 Oct 2020 11:26 AM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 03 Oct 2020 11:26 AM IST
विज्ञापन
भगवंत मान
'आप' पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद भगवंत मान ने कांग्रेस कैप्टन अमरिंदर सिंह और शिअद के बादल पिता-पुत्र को लाइव डिबेट की चुनौती दी है। मान ने कहा कि वह इन दोनों पार्टियों को तथ्यों के अधार पर पांच सवाल पूछना चाहते हैं कि आज तक कैप्टन और बादलों की जोड़ी ने पंजाब की भलाई के लिए क्या किया है?
इन सवालों के जवाब देने के लिए बेशक वह गूगल का सहारा ले लें, खजाने पर बोझ बने सलाहकारों की फौज से लिखवा लें, बड़े-बड़े रजिस्टर ले आएं या मेरे साथ लाइव डिबेट में कैप्टन अमरिन्दर और सुखबीर सिंह बादल बैठ जाएं। पत्रकारों के संबोधन में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पंजाब आ रहे हैं।
कांग्रेस का यह कहना है कि राहुल गांधी पंजाब के किसानों के हितों की चौकीदारी के लिए पंजाब में रोड शो करेंगे। यहां यह सवाल खड़ा होता है कि राहुल गांधी किस मुंह पंजाब में रोड शो करेंगे, क्योंकि जब कृषि बिलों को लेकर बहस हो रही थी तो उस समय राहुल गांधी संसद में से ही गैर हाजिर थे, जिस से स्पष्ट होता है कि राहुल गांधी के लिए किसान कोई मायने नहीं रखते।
विज्ञापन
भगवंत मान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के 51 सांसद लोक सभा में हैं और 40 सांसद राज्य सभा में हैं, इस के बावजूद भी कांग्रेस पार्टी कृषि विरोधी काले कानूनों को पास होने से नहीं रोक सकी। जिस दिन 14 सितंबर को विधानसभा सत्र शुरू हुआ, उस दिन ही यह प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाना चाहिए था परंतु ऐसा नहीं हुआ, जिस से साफ पता चलता है कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह कृषि विरोधी कानूनों के मुद्दे पर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है।